{"_id":"67e850ae5c91a3746c0b424b","slug":"cousin-brother-arrested-for-murder-of-farmer-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1136620-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसान की हत्या में मौसेरा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसान की हत्या में मौसेरा भाई गिरफ्तार
Sun, 30 Mar 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या में मौसेरा भाई गिरफ्तार
निगोहां। पुरहिया गांव निवासी किसान पवन कुमार तिवारी (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को उनके मौसेरे भाई रामबली को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि पूछताछ में रामबली ने शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान पवन के सिर पर डंडा मारने से उनकी मौत की बात कबूली।
निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है। बता दें कि बुधवार सुबह पवन सीमेंट-सरिया लेने की बात कहकर रामबली के साथ गए थे। देर शाम उनका शव रामबली के घर पर पड़ा मिला था।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की मौत सिर पर चोट लगने से होने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को मृतक के बड़े भाई कौशलेंद्र ने रामबली पर आरोप लगाते हुए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था।