{"_id":"65fe8a45cef14b1b8705c12b","slug":"court-will-decide-that-agencies-are-right-or-wrong-says-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डिप्टी सीएम केशव बोले- अनर्गल प्रलाप न करें विपक्षी नेता, एजेंसियां गलत हैं तो निर्णय कोर्ट करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डिप्टी सीएम केशव बोले- अनर्गल प्रलाप न करें विपक्षी नेता, एजेंसियां गलत हैं तो निर्णय कोर्ट करेगा
Sat, 23 Mar 2024 01:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:22 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अगर एजेंसी गलत है तो इसका निर्णय अदालत करेगी। विपक्षी दलों को अनर्गल प्रलाप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर विपक्षी दलों के नेता भाजपा व केंद्रीय एजेंसियों पर आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि विपक्ष के नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एजेंसियां गलत हैं तो इसका निर्णय अदालत करेगी। विपक्ष अनर्गल प्रलाप न करे।
उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा नकारने जाने से बौखलाकर विपक्षी नेताओं को अनर्गल प्रलाप नहीं करना चाहिए। एजेंसियां गलत हैं तो अंतिम निर्णय न्यायालय और जनता की अदालत करेगी,इंडी गठबंधन के नेता नहीं! फिर एकबार मोदी सरकार...।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा नकारने जाने से बौखलाकर विपक्षी नेताओं को अनर्गल प्रलाप नहीं करना चाहिए!
विज्ञापन विज्ञापन
एजेन्सियाँ ग़लत हैं तो अंतिम निर्णय न्यायालय और जनता की अदालत करेगी,इंडी गठबंधन के नेता नहीं!
फिर एकबार मोदी सरकार— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) March 23, 2024
प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया है। हालांकि, केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया गया है कि वह जेल से ही सरकार चलाएंगे।