फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Court on lt teachers recruitment.

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पर कोर्ट ने मांगा जवाब

Sun, 12 Feb 2017 07:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Feb 2017 07:04 AM IST
विज्ञापन
Court on lt teachers recruitment.

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड भर्ती आवेदन में वेबसाइट पर आई समस्याओं के मामले में जल्द ही विभाग की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनका कहना है कि अंतिम कुछ तिथियों में बड़ी संख्या में आवेदन आने से वेबसाइट हैंग करने लगती है। एकाएक ‘ट्रैफिक’ लोड बढ़ जाने से यह दिक्कत पैदा होती है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) शिक्षक भर्ती मामले में सर्वर ठप होने से आवेदन में आई बाधा पर प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची सुमन त्रिपाठी ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट में बताया था कि विभाग ने 19 दिसंबर 2016 को विभिन्न विषयों में 9342 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था।

सर्वर में आई दिक्कत से नहीं भरे जा सके फॉर्म

Court on lt teachers recruitment.

सुमन त्रिपाठी ने विज्ञापन में दी जानकारी के अनुसार 21 जनवरी 2017 को ऑनलाइन फीस भरी, लेकिन जब उन्होंने अपने दस्तावेज अपलोड करने की कोशिश की तो अपलोड नहीं हो सके।

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जमा करवाए जा रहे इन फॉर्म को अपलोड करते समय सर्वर में आई तकनीकी खामी की वजह से यह बाधा पैदा हुई।

इसके बाद 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक सर्वर ने ठीक से काम नहीं किया। 26 जनवरी फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख होने के कारण सुमन आवेदन नहीं कर सकीं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को सरकार से पूरे मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

ये ‌है विभाग का जवाब

Court on lt teachers recruitment.

माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रिक्तियों के विज्ञापन निकलने के शुरुआती दिनों में अपेक्षाकृत कम आवेदन आते हैं। जैसे-जैसे आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक आती जाती है, आवेदकों की संख्या बढ़ती जाती है।

अक्सर देखने में आया है कि अंतिम तिथि के 5-7 दिन पहले तक इतने ज्यादा आवेदन आ जाते हैं कि वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कतें आती हैं।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ये भर्तियां मेरिट सूची के आधार पर होनी हैं, इसलिए 15 मार्च तक इसमें किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होनी है। कोर्ट का आगे जो भी आदेश होगा, उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed