{"_id":"954560c284d7694747113bd97a38c393","slug":"court-gives-a-decision-on-minor-gangraped-by-grp-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म करने पर तीन जीआरपी जवानों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म करने पर तीन जीआरपी जवानों को उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 30 Apr 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जा रहे युवक को धमकाकर लड़की को बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म करने वाले फैजाबाद जीआरपी के तीन बर्खास्त सिपाहियों पप्पू सोनकर, राम सागर व हरे राम मिश्र को जिला जज डॉ. गोकुलेश ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
इसके अलावा लड़की भगाने के आरोपी पवन समेत चार अन्य सुरेश, सुभाष, घनश्याम व बलराम को कोर्ट ने 7 वर्ष की सजा सुनाई है।
मामला 2003 का है, नाबालिग लड़की मालीपुर थाना क्षेत्र की थी। केस मालीपुर थाने में ही दर्ज हुआ था।
जबकि जीआरपी सिपाहियों के विरूद्घ फैजाबाद के डीएम के निर्देश पर वहीं प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों मामलों में एक साथ सुनवाई हुई है।