फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   court directions to police commissionar

कोर्ट ने दिए पुलिस आयुक्त को निर्देश

Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
court directions to police commissionar
लखनऊ। विभूतिखंड थाने की पुलिस की कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में रिपोर्ट नहीं भेज रही है। सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह दहेज पीड़िता के वाहन को उसके पति के कब्जे से बरामद कराएं।
विज्ञापन

अदालत के समक्ष वादिनी हेमा कपूर ने अपने अधिवक्ता के जरिए अर्जी देकर बताया कि उसके द्वारा पिछले वर्ष पति व ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था। कहा गया है कि उसके वाहन को उसका पति इस्तेमाल कर रहा है। विभूतिखंड पुलिस से अनुरोध किया गया था लेकिन वह उसके वाहन को पति से बरामद नहीं कर रही है। अदालत ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि वाहन के संबंध में गत 29 सितंबर से थाने से रिपोर्ट मंगाई जा रही है लेकिन विवेचक हर बार अलग-अलग रिपोर्ट भेज रहे हैं। अब अदालत ने वाहन को बरामद करने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed