फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   couple got suicide

प्रेमी युगल ने शादी न होने से आहत हो गोमती में कूदकर दी थी जान, आपस में थे मौसी-भांजे

Tue, 06 Jul 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
couple got suicide
लखनऊ। हसनगंज क्षेत्र में झूलेलाल पार्क के पास गोमती नदी में रविवार को जिन युवक और युवती के शव मिले थे, वे प्रेमी युगल थे। मृतक युवक और युवती रिश्ते में मौसी व भांजा थे। दोनों शादी करना चाहते थे। पुलिस के अनुसार, परिवारीजनों के राजी न होने पर दोनों ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हसनगंज यशकांत सिंह के मुताबिक, मूलरूप से काकोरी भगमतखेड़ा बसरैला निवासी अखिलेश यादव के चाचा ने मलिहाबाद के गढ़ी मंजर की रहने वाली मनीषा की बड़ी बहन से लव मैरिज की थी। इस रिश्ते के बाद अखिलेश और मनीषा का एक -दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों ही परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे।
विज्ञापन

अखिलेश यहां वृंदावन कॉलोनी में चाय के होटल पर काम करता था। तीन जुलाई की शाम को वह जन्मदिन की पार्टी में मोहनलालगंज जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। अखिलेश, मलिहाबाद के गढ़ी मंजर निवासी रिश्ते में मौसी लगने वाली मनीषा के साथ निकल गया। पुलिस के मुताबिक, अखिलेश पीजीआई के तेलीबाग इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था। वहीं मनीषा का परिवार पारा के बुद्धेश्वर इलाके में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को कॉल कर कहा, कर लूंगा खुदकुशी
शनिवार देर रात को अखिलेश ने अपने बड़े भाई को कॉल कर कहा कि आप लोग हम दोनों की शादी नहीं कराओगे। ऐसे में अब हम लोग आत्महत्या करने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों रिवर फ्रंट गए और गोमती नदी में छलांग लगा दी। रविवार को दोनों का शव झूलेलाल पार्क के पास मिला। उधर, युवती की मां ने पारा थाने में अपहरण की तहरीर दी थी। वहीं अखिलेश की गुमशुदगी काकोरी थाने में दर्ज कराई गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed