{"_id":"5ea2e30c8c52a9116e66fa00","slug":"couple-celebrate-50th-birth-anniversary-with-police-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कटवाया बुजुर्ग दंपती की 50वीं सालगिरह पर केक, कमिश्नर ने जन्मदिन पर बच्ची को भेजी चॉकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कटवाया बुजुर्ग दंपती की 50वीं सालगिरह पर केक, कमिश्नर ने जन्मदिन पर बच्ची को भेजी चॉकलेट
Fri, 24 Apr 2020 06:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 Apr 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने खुद सजाया केक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर के विवेकखंड-4 में रहने वाले सेवानिवृत्त चिकित्सक दंपती ने शादी की 50वीं सालगिरह पुलिस के साथ मनाई। अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने दो दिन पहले पुलिस कमिश्नर कार्यालय से संपर्क कर स्टाफ अफसर दिनेश पुरी से सालगिरह पर केक काटने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस टीम गुरुवार शाम उनके घर पहुंची और केक कटवाकर शुभकामनाएं दी। दिनेश पुरी के मुताबिक डॉ. बीएमएल वर्मानी भारतीय विष अनुसंधान केंद्र से सेवानिवृत्त हैं। पत्नी गीता साथ रहती हैं। दंपती के बेटा-बेटी अमेरिका में रहते हैं। लॉकडाउन में बुजुर्ग दंपती की 50वीं सालगिरह पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यालय में कॉल कर लॉकडाउन में सालगिरह साधारण तरीके से मनाने की बात कही। उन्होंने केक न मिलने का दर्द भी बयां किया। इस पर दिनेश पुरी व इंस्पेक्टर गोमतीनगर धीरज कुमार दंपती के आवास केक लेकर पहुंचे और उनका जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
वहीं, एक मासूम बच्ची ने फोन कर जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी तो पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने उसके घर चॉकलेट व गुलदस्ता भेजा।