फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   couple attepmted suicide in a hotel in Lucknow.

पति-पत्नी बनकर होटल में रुके प्रेमी, फिर दोनों ने नस काटी

Fri, 21 Apr 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Apr 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
 couple attepmted suicide in a hotel in Lucknow.
अस्पताल में भर्ती प्रेमी युगल - फोटो : amar ujala

लखनऊ के नाका के अमर प्रेम होटल में ठहरे गोरखपुर के तुर्कमानपुर निवासी अरमान (21) और उसकी प्रेमिका लक्ष्मी (20) ने ब्लेड से कलाई काट ली। बृहस्पतिवार सुबह वेटर चाय के लिए पूछने आया तब घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजय यादव ने बताया कि अरमान और लक्ष्मी मंगलवार रात घर से भागकर लखनऊ आए और खुद को पति-पत्नी बताते हुए होटल अमर प्रेम में तीन दिन के लिए कमरा बुक कराया।
विज्ञापन


बुधवार शाम अरमान की बहन ने उसे फोन कर बताया कि लक्ष्मी के पिता रामचंद्र ने बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है। उसका कहना था कि पुलिस घर आई थी और पिता असलम को पकड़कर थाने ले गई है। उसने लक्ष्मी को लेकर वापस आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के थाने में बैठे होने की जानकारी से अरमान परेशान हो गया। वह होटल से बाहर निकला और नजदीक की दुकान से दो चाकू और चार ब्लेड खरीदे।

वापस जाने से अच्छा है दोनों मर जाएं...

 couple attepmted suicide in a hotel in Lucknow.
demo pic

रात करीब 11 बजे उसने लक्ष्मी से कहा कि घरवाले उनकी शादी नहीं होने देंगे। वापस जाने से अच्छा है, दोनों मर जाएं। लक्ष्मी भी अरमान के बिना नहीं रहना चाहती थी। इसलिए वह खुदकुशी के लिए तैयार हो गई।

दोनों ने पहले चाकू से कलाई काटने की कोशिश की लेकिन, उसमें धार नहीं थी। इसके बाद ब्लेड निकालकर दोनों ने कलाई काट ली। बुधवार सुबह करीब सात बजे वेटर अमित यादव चाय-नाश्ता के लिए पूछने आया। उसने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

कई बार दस्तक देने के बाद दरवाजा खुला तो भीतर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। दरवाजा खोलने वाला अरमान जमीन पर गिरा पड़ा था। उसके दोनों हाथ और कपड़े खून से सने हुए थे। बिस्तर पर लक्ष्मी खून से लथपथ अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी थी। कमरे में खून ही खून फैला था।

उसने तत्काल मैनेजर हेमराज को सूचना दी जिसके बाद नाका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बलरामपुर अस्पताल ले गई।

दो साल से थे प्रेम संबंध, युवक की मंगनी हुई तो घर से भागे

 couple attepmted suicide in a hotel in Lucknow.
अस्पताल में भर्ती अरमान - फोटो : amar ujala

अस्पताल में भर्ती अरमान ने बताया कि लक्ष्मी उसके घर के सामने ही रहती है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। अरमान के परिवारवालों को उसके प्रेम संबंधों की भनक लग गई थी। यही वजह थी कि वह उसका निकाह कराना चाहते थे। मंगलवार को लड़कीवाले उसे देखने आए और निकाह तय कर दिया।

रेलवे स्टेशन के बाहर मंदिर में भरी प्रेमिका की मांग
अरमान ने बताया कि लखनऊ रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही हनुमानजी का मंदिर दिख गया। वह लक्ष्मी को लेकर मंदिर पहुंचा और साथ लाया सिंदूर उसकी मांग में भर दिया।मैनेजर हेमराज ने बताया कि होटल में कमरा बुक कराने के लिए उसने 1500 रुपये जमा किए थे। बाकी रकम कमरा छोड़ने पर देने को कहा था।

दोनों ने परिवारीजनों से जान के खतरे की आशंका जताते हुए घर न भेजने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। अरमान गोरखपुर में ही कॉस्मेटिक शॉप में काम करता है जबकि उसके पिता असलम टैंपो चलाते हैं।

परिवार में मां के अलावा दो भाई अहसान व आसिफ हैं। उधर, लक्ष्मी के पिता फलों का ठेला लगाते हैं। लक्ष्मी तीन भाई प्रहलाद, सनी और पप्पू में तीसरे नंबर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed