फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple and granddaughter travelling in car died in road accident bodies reached home family members broke down

UP News: सड़क हादसे में कार सवार दंपती और पौत्री की मौत... शव पहुंचे घर तो बिलख उठे घरवाले, हर आंख दिखी नम

Fri, 30 May 2025 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 11:00 PM IST
सार

सड़क हादसे में कार सवार दंपती और पौत्री की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों के शव घर पहुंचे तो घरवाले बिलख उठे। इस दौरान हर आंख नम दिखी। 

विज्ञापन
Couple and granddaughter travelling in car died in road accident bodies reached home family members broke down
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में उन्नाव के बांगरमऊ में अकबरपुर गांव के पास सड़क हादसे में लखनऊ के रहने वाले कार सवार दंपती और पांच साल की पौत्री की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद कृष्णानगर के प्रतापनगर कॉलोनी स्थित घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पिता सुखदेव प्रभाकर (63), मां अंजूबाला (60) और पांच साल की बेटी मान्या का शव देखकर गौरव की चीख निकल गई। रिश्तेदारों और कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। गौरव के भाई विदेश में रहते हैं, जिन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके लखनऊ आने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की अटकलें, सेवानिवृत्त होने से चंद घंटों पहले होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सुखदेव पत्नी, पौत्री और उनके स्टूडियो में काम करने वाले रामचेला (45) के साथ कार से मियागंज कस्बा गए थे। लौटते समय अकबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से तीनों की मौत हो गई थी। रामचेला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed