{"_id":"6aa79f8481156ee7bd0170e4","slug":"up-121-block-education-officers-and-a-large-number-of-senior-and-junior-assistants-transferred-read-the-full-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों व बड़ी संख्या में वरिष्ठ-कनिष्ठ सहायकों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों व बड़ी संख्या में वरिष्ठ-कनिष्ठ सहायकों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट
Mon, 14 Sep 2026 12:50 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:50 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 121 खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायकों के तबादले किए हैं। यह कार्रवाई 2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत हुई है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती वाले कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने प्रदेश में 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के साथ ही विभागीय कार्यालयों में कार्यरत बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत कार्मिकों को वर्तमान कार्यालय/जनपद से हटाकर नए कार्यालय एवं जनपद में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के शासनादेश के अनुसार, यह कार्रवाई वर्ष 2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर की गई है। शासन ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण का निर्णय लेते हुए नई तैनाती वाले कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
11 सितंबर 2026 को जारी आदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यरत लिपिकीय संवर्ग के कार्मिकों को भी इधर से उधर किया गया है। आदेश में वर्तमान तैनाती वाले कार्यालय/जनपद और नवीन तैनाती वाले कार्यालय/जनपद का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
शाहिद अली का स्थानांतरण संयुक्त शिक्षा निदेशक, मीरजापुर के पद/कार्यालय पर किया गया है, जबकि अन्य कर्मचारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों एवं राजकीय संस्थानों में नई तैनाती दी गई है। विभागीय स्तर पर हुए इन तबादलों से आने वाले दिनों में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।