फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple accused of trafficking adolescent girls arrested in Kota

Lucknow News: किशोरियों की खरीद-फरोख्त करने के आरोपी दंपती को कोटा से पकड़ा

Sun, 14 Jun 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of trafficking adolescent girls arrested in Kota
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। शादी के लिए किशोरियों को खरीदने के आरोपी दंपती को मोहनलालगंज पुलिस ने शनिवार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कोटा निवासी सोनम और उसका पति भूपेंद्र हैं। पुलिस इस मामले में गिरोह के सरगना, उसके लिव-इन पार्टनर व दो अन्य को पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने 11 मई को मोहनलालगंज की दो नाबालिग बहनों को अगवा किया था। उन्हें रायबरेली निवासी प्रिया के हवाले किया गया। प्रिया और उसके साथी किशोरियों को बेचने के लिए कोटा सोनम के पास ले जा रहे थे। पुलिस ने 18 मई को उन्हें बचाया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने 2025 में भी दो किशोरियों को अगवा कर बेचा था। प्रिया की गिरफ्तारी के बाद 2025 में बेची गई किशोरी रायबरेली सकुशल लौट आई। उसके बयान दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

लापता किशोरियों के मामले में हाईकोर्ट भी सख्त
राजधानी से लापता 34 किशोरियों का सुराग न मिलने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ सख्त रुख अपना चुका है। हाल में हुई सुनवाई के दाैरान कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से प्रगति रिपोर्ट मांगी है। मामले की सुनवाई के लिए 3 जुलाई को होनी है। हाईकोर्ट ने संबंधित न्यायिक अधिकारियों को पुलिस नियमों के तहत दर्ज एफआईआर के बाद जांचों की प्रभावी ढंग से निगरानी करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने सभी जोन के डीसीपी को निर्देश दिया है कि वे हर लापता किशोरी की बरामदगी होने तक जांच की प्रगति रिपोर्ट लिखित में न्यायिक अधिकारियों को देने को कहा है। न्यायालय के इस कड़े हस्तक्षेप के बाद लखनऊ पुलिस ने सभी 34 मामलों की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed