फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Counter case against nine people in the fight

Lucknow News: मारपीट में नौ लोगों के खिलाफ जवाबी मुकदमा

Thu, 25 May 2023 06:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Counter case against nine people in the fight
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जतुआ-टप्पा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में बुधवार की रात कहासुनी के बाद धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने नौ लोगोंं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में कुलदीप, अमित, शुभम, रामकेवल घायल हुए।
विज्ञापन

गांव निवासी कुलदीप कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता दो बार से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इसी बात को लेकर विपक्षी ईर्ष्या रखते हैं। रात में विपक्षी अजय कुमार, शुभम, मुकेश, आशू, रामसमुझ और उनकी पत्नी तथा रामकेवल की पत्नी ने कुल्हाड़ी, फावड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। दूसरे पक्ष की ओर से रामकेवल ने कुलदीप, अमित के खिलाफ तहरीर दी गई। चौकी इंचार्ज अरविंद मौर्या ने बताया कि दोनों ओर से नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed