फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   count down starts for UP DGP.

यूपी: नए डीजीपी को लेकर काउंटडाउन शुरू, 30 जून को रिटायर हो रहे हैं हितेश चंद्र अवस्थी

Wed, 02 Jun 2021 12:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jun 2021 12:07 AM IST
सार

यूपी के वर्तमान डीजीपी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में नए डीजीपी के नाम को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। कई अफसरों के नाम चर्चा में हैं।

विज्ञापन
count down starts for UP DGP.
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी को लेकर काउंट डाउन शुरू हो गया है। मौजूदा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। नया डीजीपी कौन बनेगा इसके लिए कयास लगाए जाने लगे हैं। जिन अफसरों के नामों की चर्चा डीजीपी के रूप में की जा रही है, उनमें 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल का नाम सबसे ऊपर है। गोयल केंद्र में बीएसएफ में एडीजी हैं। हालांकि उनसे वरिष्ठ अधिकारियों में नासिर कमाल और सुजानवीर सिंह का नाम जरूर है, लेकिन उनके डीजीपी बनने की संभावना न के बराबर है।

विज्ञापन


नासिर कमाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सुजानवीर सिंह प्रशिक्षण निदेशालय में डीजी हैं। सुजानवीर का सितंबर में रिटायरमेंट भी है। गोयल के बाद वरिष्ठता के क्रम में डीजी ईओडब्ल्यू आरपी सिंह हैं। आरपी सिंह ने न सिर्फ ईओडब्ल्यू और एसआईटी को नई पहचान दी है, बल्कि कई बड़े घपलों की समयबद्ध जांच भी पूरी की है।
विज्ञापन


विश्वजीत महापात्रा को हाल ही में सीबीसीआईडी के डीजी के पद से हटाया गया है। निर्णय अगर जातीय समीकरण को देखकर किया जाएगा तो उसमें राजकुमार विश्वकर्मा के डीजीपी बनने की संभावना बढ़ जाएगी। हालांकि इसके लिए उन्हें कई अधिकारियों को सुपरसीड करना पड़ेगा। डीजीपी के रूप में डीजी जेल आनंद कुमार और डीजी इंटेलीजेंस डीएस चैहान के नामों की चर्चा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र तय करेगा यूपी के डीजीपी के लिए तीन नाम

दरअसल प्रदेश का डीजीपी कौन होगा यह केंद्र सरकार का पैनल तय करता है। इसके लिए अधिकारी का 30 साल का रिकॉर्ड देखा जाता है। उसके बाद तीन नाम तय कर प्रदेश को भेजा जाता है, जिसमें मुख्यमंत्री तय करते हैं कि डीजीपी इन तीन में से कौन होगा।

सरकार के पास कार्यवाहक डीजीपी बनाने का अधिकार
प्रदेश सरकार कार्यवाहक डीजीपी भी बना सकती है। सुलखान सिंह के रिटायरमेंट के बाद आनंद कुमार 22 दिन तक कार्यवाहक डीजीपी रहे हैं। इसी तरह ओपी सिंह के रिटायरमेंट के बाद एचसी अवस्थी को पहले कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था, बाद में पूर्ण कालिक डीजीपी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed