{"_id":"5ab90b004f1c1b314e8b4649","slug":"counselor-expel-hiv-positive-patient-from-his-room-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"HIV पॉजिटिव आई रिपोर्ट तो काउंसलर ने पीड़ित के साथ किया चौंकाने वाला व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HIV पॉजिटिव आई रिपोर्ट तो काउंसलर ने पीड़ित के साथ किया चौंकाने वाला व्यवहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी पर इलाज कराने आए निशक्त को एचआईवी पॉजिटिव होने पर चिकित्सा कर्मियों ने कक्ष से बाहर निकाल दिया। निशक्त के भाई ने इलाज करने से इंकार करने व केंद्र से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
सोमवार को कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने निशक्त भाई को टीबी के इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लेकर आया था। आरोप है कि टीबी की बीमारी में फायदा नहीं होने पर एचआईवी जांच कराई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट लेने के लिए गए तो वहां मौजूद काउंसलर व लैब टेक्निीशियन ने अपमानित करके दवा दिए बगैर कक्ष से बाहर निकाल दिया। कोतवाली पुलिस को शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
एचआईवी काउंसलर शिवा जायसवाल व लैब टेक्नीशियन मनीष का कहना है कि कक्ष में जांच के लिए कई महिलाओं खड़ी थी, इसलिए मरीज को बाहर बैठने की सलाह दी गई उसे कक्ष से निकाला नहीं गया है।
एचआईवी पॉजटिव होने पर लोहिया संस्थान व अन्य सरकारी संस्थान में इलाज कराने की सलाह दी गई है। सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र राय का कहना है कि इलाज को आए मरीज को अपमानित करने और कक्ष से बाहर निकालने का आरोप पूरी तरह से गलत है।