फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Counseling of 13 candidates took place in Kasturba Gandhi Vidyalaya

Lucknow News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 13 अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग

Wed, 25 Sep 2024 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Counseling of 13 candidates took place in Kasturba Gandhi Vidyalaya
श्रावस्ती। विकास भवन सभागार में बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त 11 पद पर तैनाती के लिए 13 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी किया गया।
विज्ञापन

जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गणित का एक, विज्ञान का एक, व्यायाम शिक्षक के तीन, कंप्यूटर शिक्षक के चार व सहायक रसोइया के दो पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए थे। जिसके लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग व साक्षात्कार कराया गया। इस दौरान गणित शिक्षिका के पद पर आए तीन आवेदन के मुकाबले एक अभ्यर्थी उपस्थित हुईं।
विज्ञापन

विज्ञान शिक्षिका के सभी दो अभ्यर्थी, व्यायाम शिक्षक के पद पर आए छह आवेदन के मुकाबले तीन अभ्यर्थी, कंप्यूटर शिक्षक के चार पद के मुकाबले आए पांच आवेदन में से दो अभ्यर्थी व सहायक रसोइया के दो पद पर आए सात आवेदनों में से पांच आवेदकों ने काउंसलिंग कराया। इस मौके पर चयन समिति में लेखाधिकारी महेश चन्द्र श्रीवास्तव, डीआईओएस मिथिलेश कुमार, बीएसए अजय कुमार, डायट प्राचार्य संतोष कुमार सिंह व जीजीआईसी भिनगा की प्रवक्ता एकता यादव सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed