फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corruption in Invest UP: SIT will seize the record of Nikant's chats with officers.

इन्वेस्ट यूपी में भ्रष्टाचार: निकांत की अफसरों से चैटिंग का रिकॉर्ड कब्जे में लेगी एसआईटी

Sun, 06 Apr 2025 10:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Apr 2025 10:06 PM IST
सार

एसआईटी इन्वेस्ट यूपी में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। इसके लिए सोलर कंपनी के प्रोजेक्ट के लिए कमीशन मांगने वाले बिचौलिए की बातचीत का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेगी। मामले में सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Corruption in Invest UP: SIT will seize the record of Nikant's chats with officers.
गिरफ्तार निकांत जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन्वेस्ट यूपी में सोलर कंपनी के प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने के लिए कमीशन मांगने वाले बिचौलिए निकांत जैन की व्हाट्सएप और टेलीग्राम एप के जरिये हुई बातचीत का रिकॉर्ड एसआईटी कब्जे में लेगी। एसआईटी इसकी मदद से उस अधिकारी को चिह्नित करेगी जिसके इशारे पर निकांत ने उद्यमी से संपर्क साधा था। सोमवार को इस प्रकरण पर अदालत में सुनवाई होनी है, जिसमें लखनऊ पुलिस एसआईटी गठित होने की जानकारी दे सकती है।

विज्ञापन


बता दें, अदालत ने निकांत के मुकदमे की विवेचना कर रही गोमतीनगर पुलिस से उस अधिकारी का नाम बताने को कहा था, जिसके इशारे पर रिश्वत लेने का एफआईआर में जिक्र है। इसके बावजूद गोमतीनगर पुलिस की विवेचना सुस्त रफ्तार से चलती रही और अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया।
विज्ञापन


वहीं, डीजीपी मुख्यालय ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है जिसके नेतृत्व में अब विवेचना पूरी की जाएगी। फिलहाल सबकी नजरें अब अदालत में दी जाने वाली जानकारी पर है जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। निकांत की गिरफ्तारी के बाद उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया गया था, जिसे एसटीएफ खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्वेस्ट यूपी और पुलिस से विजिलेंस लेगा जानकारी
निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के खिलाफ जांच कर रहे विजिलेंस के एएसपी इन्वेस्ट यूपी से प्रोजेक्ट्स से जुड़े दस्तावेज और बैठकों का कार्यवृत्त हासिल कर उसे जांच में शामिल करेगा। इसके अलावा लखनऊ पुलिस से भी निकांत की कॉल डिटेल (सीडीआर) और मैसेज लिए जाएंगे, जिसके आधार पर जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed