फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corrupt income tax arrested by cbi

लखनऊ से लेकर जोधपुर तक पकड़े गए घूसखोर अफसर

Thu, 02 Apr 2015 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Apr 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
corrupt income tax arrested by cbi
लखनऊ से लेकर जोधपुर में एक ही दिन जिम्मेदार पोस्ट के अफसर घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए। यहां है उनकी काली करतूत की दास्तान।
विज्ञापन


लखनऊ में बिल्डर का एसेसमेंट करने के लिए दस लाख रुपये की घूस मांग रहे आयकर विभाग के अधिकारी निरंजन कुमार को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बीते मंगलवार को दबोच लिया।

खुद को फंसता देख आयकर अधिकारी ने अपने साथियों के साथ सीबीआई टीम पर हमला बोल दिया और हाथापाई पर उतर आए।
इस मारपीट में सीबीआई टीम के दो सदस्य व उसका गवाह घायल हो गए।

हालात बेकाबू होते देख सीबीआई अफसरों को मौके पर पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन टीम बुलानी पड़ी, जिसकी मदद से आरोपी अफसर को दबोचा जा सका।

सीबीआई ने हजरतगंज कोतवाली में आयकर कर्मियों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशियाना के बिल्डर जयकेश त्रिपाठी ने सीबीआई से आयकर अधिकारी निरंजन कुमार की शिकायत की थी।

विज्ञापन


उसने बताया था कि आयकर अधिकारी उससे दस लाख रुपये की घूस मांग रहा है। सीबीआई के कहने पर उसने आयकर अधिकारी से बातचीत जारी रखी और मंगलवार दिन में दो लाख रुपये बतौर पेशगी देने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां शक होने पर आयकर अधिकारी ने उसे कमरे में बंद कर लिया। इस पर सीबीआई की टीम ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया।

बेकाबू हुए कर्मचारी

corrupt income tax arrested by cbi

आयकर भवन में ‘घूसखोरी के आरोपी आयकर अधिकारी को पकड़ा तो आयकर कर्मचारी बेकाबू हो गए।

यह कर्मचारी आरोपी को सीबीआई से छुड़ाने के लिए टीम से भिड़ गए, जिससे मुख्यालय में बवाल हो गया।

सीबीआई टीम पर हमला करने के आरोप में मंगलवार रात हजरतगंज कोतवाली में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई।
 
सीबीआई निरीक्षक रमाकांत तिवारी की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में आयकर विभाग के निरीक्षक व स्टाफ एसोसिएशन के अवधेश श्रीवास्तव, जेपी सिंह, महासचिव अज्जू और सीपी श्रीवास्तव सहित 70-80 अज्ञात अफसर-कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है।

मामले में मारपीट, बलवा, लूटपाट, हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा सहित नौ धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

14 तक न्यायिक हिरासत में भेजा

corrupt income tax arrested by cbi

इस बीच, सीबीआई अफसरों ने राजधानी पुलिस के रिस्पांस टाइम को आड़े हाथों लिया है।

निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने बताया कि वह और उनके साथी अनमोल सचान पुलिस कंट्रोलरूम को फोन करते रहे लेकिन आधा घंटा तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

सीबीआई ने गिरफ्तार आयकर अधिकारी निरंजन कुमार को बुधवार को विशेष न्यायाधीश एके सिंह की अदालत में पेश किया।

यहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर 14 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया गया।

जोधपुर में भी पकड़ा गया रिश्वतखोर अफसर

corrupt income tax arrested by cbi

लखनऊ की तरह जोधपुर में भी बीते मंगलवार को सीबीआई टीम ने रिश्वत के आरोप में मुख्य आयकर आयुक्त पवन कुमार शर्मा और उनके लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहे आयकर अधिकारी (जनसंपर्क) शैलेन्द्र भंडारी को धर लिया।

अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं और उनके कार्यालय सीज कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक चीफ आयकर अधिकारी के मीडिटर के रूप में आयकर अधिकारी (जनसंपर्क) शैलेन्द्र भंडारी जोधपुर में एक ज्वैलर से पंद्रह लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था।

सीबीआई की टीम ने पहले ज्वैलर की शॉप से उक्त अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद चीफ आयकर अधिकारी को भी पकड़ा गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के एक व्यवसायी का एक केस आयकर विभाग में लम्बित चल रहा है। उक्त व्यवसायी का मुंबई में बड़ा कारोबार है।

जोधपुर के मुख्य आयकर अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने इस केस का निपटारा कराने के लिए 23 लाख रुपए की मांग की थी।

शर्मा की तरफ से राशि देने के बढ़ते दबाव से परेशान होकर व्यवसायी ने सीबीआई से शिकायत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed