{"_id":"5e75a11e8ebc3e6fcb3252e3","slug":"coronavirus-update-in-india-report-of-canada-lady-doctor-found-now-negative-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत के बीच बड़ी राहत: कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत के बीच बड़ी राहत: कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर की रिपोर्ट आई निगेटिव
Sat, 21 Mar 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में कोरोना की पहली पॉजिटिव मरीज महिला डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इससे केजीएमयू के डॉक्टर खुश हैं। हालांकि, अभी दो बार और जांच कराई जाएगी। दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया। इस बीच महिला के पति व बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन दो दिन बाद एक रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
इस पर उसे भी केजीएमयू में भर्ती कराया गया। तीन दिन पहले कराई गई जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन गुरुवार शाम की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे केजीएमयू के चिकित्सकों के हौसले बुलंद हुए हैं। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि स्थिति सकारात्मक है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी अधिकृत तौर पर इसका एलान नहीं किया गया है। शुक्रवार को महिला का फिर सैंपल लिया गया। इसके निगेटिव आने के बाद उन्हें पांच दिन और निगरानी में रखा जाएगा। यदि इसके बाद भी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें घर जाने की इजाजत दी जा सकती है।