फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Update In India: police helped a student in lucknow

लखनऊ: कोरोना के डर से छात्रा ने खुद को किया कैद, पुलिस ने की मदद

Thu, 26 Mar 2020 06:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Mar 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: police helped a student in lucknow
युवती की मदद करने पहुंचा पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
कोरोना का खौफ इस कदर हावी है कि मामूली सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति को भी लोग संक्रमित मानकर अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में लखनऊ की  हुसैनगंज पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मदद करते हुए न सिर्फ उसकी जांच कराई बल्कि अफवाह को शांत कर लोगों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई व नौकरी कर रही एक छात्रा कोरोनो से संक्रमित हो गई है और उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कोरोना की दहशत से मकान मालिक ताला बंद कर परिवारीजनों के साथ कहीं भाग गया है। संक्रमित लड़की को मुहल्ले से बाहर करने के लिए पड़ोस में लोग मकान के बाहर एकत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देख रोने लगी छात्रा

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय फोर्स लेकर पहुंचे और मोहल्ले वालों को शांत कराया। पुलिस को देख छात्रा रोने लगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा फर्रुखाबाद की रहने वाली है।

 चार दिन से उसे बुखार व खांसी आ रही है। उसने पिता को सूचना दी, लेकिन लॉकडाउन के चलते लखनऊ नहीं आ सके। उसे खांसते व बुखार से पीड़ित देख मकान मालिक और अन्य किरायेदारों ने भी मुंह फेर लिया।

इंस्पेक्टर ने केजीएमयू के कंट्रोल रूम से संपर्क कर चिकित्सकों की टीम बुलवाई और उसकी जांच कराई। छात्रा को साधारण जुकाम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed