फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Update In India: High court asked questions to UP government on curing of Corona Virus.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने को क्या कदम उठाए : हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब

Mon, 16 Mar 2020 09:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Mar 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: High court asked questions to UP government on curing of Corona Virus.
- फोटो : amar ujala

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राज्य सरकार से सोमवार को पूछा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही, सरकारी वकील को निर्देश दिया कि मंगलवार को विस्तार से जानकारी पेश करें।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल और न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की खंडपीठ ने यह आदेश दो स्थानीय अधिवक्ताओं की जनहित याचिका पर दिया। इसमें हालात काबू या सामान्य होने तक स्कूलों, कालेजों व विश्वविद्यालयों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार समेत संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी उपाय करने के निर्देश देने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, याचियों ने इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  कठोर कार्रवाई किए जाने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कोरोना की रोकथाम संबंधी दवाओं, सेनेटाइजर, मास्क आदि की पर्याप्त आपूर्ति के निर्देश राज्य सरकार को देने और इनकी जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

'भारत में सक्रियता से काम न करने का लगा आरोप'

याचियों का कहना था कि वर्तमान में दुनिया के ज्यादातर देश इस महामारी को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर लगे हैं, लेकिन भारत में उतनी सक्रियता से काम नहीं हो रहा है। यहां लोग भी अभी बेपरवाह हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के मुताबिक राज्य सरकार को इस महामारी को रोकने के लिए और अधिक सख्ती से उपाय करने चाहिए।

उधर, राज्य सरकार के वकीलों आनंद सिंह और क्यूएच रिजवी ने कोर्ट को बताया कि सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या कार्रवाई कर रही है। मगर, इनकी जानकारी से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ और राज्य सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी 17 मार्च को देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed