फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in UP (Uttar Pradesh) Latest News Updates Today: Agra Bareilly Lucknow Varanasi

Coronavirus in UP: 2141 हुई संक्रमितों की संख्या, 39 मौतें, 1602 कोरोना एक्टिव केस

Thu, 30 Apr 2020 12:11 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Apr 2020 12:11 AM IST
सार

प्रदेश में अब तक 2141 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं जिनमें से 477 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि 39 मौतें हुई हैं। प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय 1602 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़े हर अपडेट-

विज्ञापन
Coronavirus in UP (Uttar Pradesh) Latest News Updates Today: Agra Bareilly Lucknow Varanasi
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2141 तक

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2141 तक ज पहुंचा है। राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में लॉकडाउन 2 में अधिक राहत की उम्मीद बेमानी है। 

गोरखपुर में मिला दूसरा कोरोना संक्रमित
गोरखपुर जिले कोरोना से संक्रमित दूसरा मरीज मिला है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि ये महिला बांसगांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


आगरा में कोरोना संक्रमित कुल 26  केस मिले
आगरा में कोरोना संक्रमित आज कुल 26  केस आए हैं, सुबह 21 और शाम को पांच नए केस। जिले में अब तक कुल 430 संक्रमित हुए हैं।

बरेली में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले 
बरेली के हजियापुर में दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं, यह लोग मृतक कोरोना मरीज के रिश्तेदार हैं। इन दोनों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 

मेरठ में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले 
मेरठ में बुधवार रात को चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 102 हो गई है।

पुलिस कोरोना सहायता ईकाई बनाई गई है:यूपी डीजीपी
यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस के चलते पुलिस कर्मियों, उनके परिवार की स्वास्थ्य संबंधी और व्यक्तिगत कठिनाइयों का उपाय करने के लिए "पुलिस कोरोना सहायता ईकाई" बनाई गई है। इस ईकाई की नोडल अधिकारी एडिशनल SP साधना सिंह होंगी। इस ईकाई का मोबाइल नंबर- 9454400544 है 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में आठ नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। जबकि एक की मौत हो चुकी है। पुराने शहर में बुधवार को फिर कोरोना बम फूटा है। आठ नए केस जेएन मेडिकल कॉलेज की जांच में सामने आए हैं। इनकी पुष्टि जिलाधिकारी ने देर शाम कोरोना बुलेटिन जारी कर की है। 

'प्रदेश में अब तक 2115 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए'
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2115 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। जिसमें से 477 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि 36 मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 1602 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

मथुरा में दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए
मथुरा जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छटीकरा क्षेत्र की महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं, शहर के छत्ता बाजार के हनुमान गली के रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दो और पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या 16 हो गई है।

बीच सड़क पर 'आई लव यू कोरोना' लिखने वालों पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर जनपद के देवबंद में सड़क के बीच आई लव यू कोरोना संदेश लिखने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि विगत दिन कुछ शरारती तत्वों ने मोहल्ला शाहजीलाल में सड़क के बीच कली चूने से आई लव यू कोरोना संदेश लिखकर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। बुधवार को रेलवे रोड चौकी प्रभारी रोबिन मलिक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा-144 का उल्लंघन करने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कराया है। 

फिरोजाबाद में छह केस और सामने आए
सुहाग नगरी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के छह केस और सामने आए। इनमें चार पुलिसकर्मी, एक कलक्ट्रेट कर्मचारी समेत एक हॉस्पॉट क्षेत्र का युवक शामिल है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 105 हो गया है। इनमें से अब तक 10 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तो दो लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में जिले में अब 93 एक्टिव केस हैं।

सहारनपुर में फिर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बुधवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि नोएडा से आई 116 की रिपोर्ट में पांच केस पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में फंसे अतरौली के 14 मजदूर
अलीगढ़ जिले के अतरौली के मोहल्ला पक्कीगढ़ी के 14 युवक लॉकडाउन के कारण आंध्र प्रदेश में फंसे हुए हैं। उन्होंने यूपी व आंध्र प्रदेश सरकारों से गुहार लगाई है कि उन्हें घर तक पहुंचाया जाए। उनके पास रुपये भी खाने पीने में खर्च हो गए। 

झांसी में ओरछा गेट को हॉटस्पॉट 
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में ओरछा गेट को हॉटस्पॉट बनाया गया है। झांसी में तीन केस मिले हैं।

जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात 
नोएडा सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें पीपीई कीट उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किट नहीं होने की वजह से उनके एक सहकर्मी संक्रमित भी हो गए। इसके बावजूद अस्पताल से उन्हें किट नहीं दिया जा रहा है। 

इस बाबत जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने कहा कि अस्पताल पर लगाए गए आरोप बिल्कुल सही हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाए।

वाराणसी में तीन नए मरीज
वाराणसी में कोरोना वायरस के तीन और मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों मरीज मड़ौली निवासी दवा व्यापारी के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। जिले में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 52 पहुंच गई है।

आगरा में आज 21 नए संक्रमित
आगरा में बुधवार को एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। जांच रिपोर्ट में आज 21 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 425 पहुंच गई है। प्रशासन का दावा है कि अब तक 69 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

फिरोजाबाद में चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
फिरोजाबाद में थाना रामगढ़ के दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों उन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 27 पुलिसकर्मियों की जांच कराई गई थी, जिनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



प्रयागराज से कुशीनगर के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
प्रयागराज से कुशीनगर के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही प्रयागराज डिपो के लोहिया बस सेवा की रोडवेज बस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी के पास प्रयागराज हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण रोडवेज बस पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। बस में करीब दो दर्जन छात्र-छात्राएं सवार थे। 

11 सदस्यीय टीम के साथ सीएम योगी ने की बैठक
प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन की 11 सदस्यीय टीम के साथ बैठक की। 

बरेली में एक नया मामला
बरेली के हजियापुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अगले ही दिन जिले के लिए एक और बुरी खबर आई। गांव में कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया है। आंवला तहसील और रामनगर ब्लॉक के गांव शहबाजपुर सपल्ली में मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में क्वारंटीन कराकर जांच के लिए सैंपल लिए हैं। गांव को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित युवक अपने एक साथी के साथ 26 अप्रैल की शाम को मुंबई के एक हॉटस्पॉट एरिया से निकलकर गांव लौटा था।

झांसी में दो नए मरीज
झांसी के ओरछा गेट अंदर की रहने वाली महिला के बाद उसके बेटे समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  इसके साथ ही झांसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमित के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव
गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के हाटा बुजुर्ग गांव के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के बेटे और उसके साथ दिल्ली से आए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बेटा और दोनों व्यक्ति 100 बेड वाले टीबी अस्पताल में क्वारंटीन हैं। एक सप्ताह बाद फिर से तीनों का नमूना लिया जाएगा।

क्वारंटीन कराए गए रेलकर्मी ने की आत्महत्या
फिरोजाबाद के टूंडला के एक रेल अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एफएच हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराए गए एक अन्य रेलकर्मी ने आत्महत्या कर ली। मृतक रेलकर्मी कंट्रोल ऑफिस में काम करता था।

वाराणसी में टोटल लॉकडाउन
वाराणसी में आज बुधवार को पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए यह तय किया गया है कि आज वो दुकानें भी बंद रहेंगी, जिन्हें तय समय में खोलने की इजाजत मिली हुई है।

बरेली में कोरोना से पहली मौत  
बरेली में कोरोना संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। कोविड लेवल दो अस्पताल में भर्ती नगर निगम क्षेत्र के हजियापुर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज ने मंगलावर देर रात दम तोड़ दिया । अस्पताल प्रशासन ने शव को शवगृह में रखवाकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। बीते 25 अप्रैल को 35 वर्षीय युवक ने जांच कराई थी, जिसके बाद 27 अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 


केजीएमयू में 20 सैंपल पॉजिटिव
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में मंगलवार को 725 सैंपलों की जांच की गई जिनमें से 20 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 9 मामले आगरा के, सात फिरोजाबाद के और चार लखनऊ के हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed