फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus outbreak in UP latest news live updates in hindi

यूपी में कोरोना LIVE: आगरा में मिले 24 नए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में कुल मरीज 2785

Tue, 05 May 2020 01:47 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 05 May 2020 01:47 AM IST
सार

यूपी में सोमवार को 95 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 2785 हो गई है। प्रदेश में अब तक 802 पॉजिटिव मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर घर भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा मथुरा में दो, फिरोजाबाद में एक और बिजनौर में एक मरीज की मौत हुई है। फिरोजाबाद का मरीज रिम्स सैफई में भर्ती था। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना से जुड़े हर अपडेट-

विज्ञापन
Coronavirus outbreak in UP latest news live updates in hindi
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा में सोमवार को मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव केस

विज्ञापन

आगरा में सोमवार रात तक कुल 24 नए मरीजों की पुष्टि डीएम ने की है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 621 हो गई है। प्रशासन का दावा है कि अब तक 208 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। सोमवार सुबह 15 संक्रमित बढ़े थे। वहीं रविवार को कुल 54 केस आए थे।

मेरठ में सोमवार को मिले 10 नए कोरोना संक्रमित
मेरठ में सोमवार रात को 10 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल गए हैं। इससे पहले सोमवार को सुबह 14 नए केस मिले थे। मेरठ में सोमवार को कुल 24 मरीज मिले हैं। अब मेरठ में मरीजों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है।
विज्ञापन


बिजनौर के डॉक्टर की कोरोना से मौत
बिजनौर जनपद में चांदपुर निवासी निजी चिकित्सक ने नौ दिन तक कोरोना से जंग लड़ी। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चलता रहा। तबीयत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि दिक्कत बढ़ती गई, लेकिन सोमवार को चिकित्सक इस जंग को हार गए। बिजनौर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का यह पहला मामला है। चिकित्सक की पत्नी और उनका बेटा भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर: मेडिकल-पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन कोरोना पॉजिटिव निकले
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के जुगियाना में 29 अप्रैल को मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हमले के आरोप में पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चौबेपुर में बनी अस्थायी जेल भेजा था। चूंकि आरोपी हॉटस्पॉट इलाके के थे, इस कारण कोरोना जांच के लिए इनका सैंपल लिया गया था।

गाजियाबाद में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पहले से भर्ती दो कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लोनी में पीएनबी बैंक के मैनेजर, क्लर्क और पहले से संक्रमित क्लर्क की पत्नी व बेटा भी कोरोना की चपेट में आ गया है। साहिबाबाद सब्जी मंडी का ठेकेदार भी पॉजिटिव पाया गया है।

बिजनौर में प्रशासन ने बंद कराई शराब की दुकानें
उत्तर प्रदेश में शासन के आदेश पर बिजनौर जनपद में शराब की दुकान खुलते ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। हालत ये हो गई कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हुआ। शराब की दुकानों पर भीड़ को देखकर प्रशासन ने दुकानें बंद करा दी। इससे मदिरा प्रेमियों को झटका लगा और वे मायूस ही अपने घरों को लौट गए। 

प्रदेश में कोरोना के कुल 2742 मामले मिले
वहीं, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2742 मामले आ चुके हैं। जिनमें से 1939 मामले सक्रिय हैं जबकि 758 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

गौतमबुद्धनगर में 12 नए मामले सामने आए
गौतमबुद्धनगर में आज कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। जिले मे अब तक 3722 सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 179 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अबतक 102 संक्रमित ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी हो गई है।  जिले में इस समय 77 एक्टिव मामले हैं। 

मेरठ में कोरोना के 14 नए मामले मिले
मेरठ में आज कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। सभी नवीन सब्जी मंडी से जुड़े हुए हैं। अब मेरठ जिले में संक्रमितों की संख्या 155 हो गई है। अभी तक मेरठ शहर में कोरोना के कारण 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

एटा में ब्रांच मैनेजर को कोरोना की पुष्टि
एटा के सकरौली थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक में कार्यरत ब्रांच मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्रांच मैनेजर सकरौली ग्रामीण बैंक में 29 अप्रैल 2020 को ड्यूटी पर तैनात थे। ब्रांच मैनेजर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीण बैंक सकरौली को सील कर दिया गया है।

मथुरा में तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव
मथुरा में तीन और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें दो विदेशी महिलाएं शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। इनमें तीन की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र से गोरखपुर पहुंचे 2000 मजदूर
लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र में फंसे करीब 2000 प्रवासी कामगारों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर पहुंचीं। 

गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला व एंबुलेंस चालक कोरोना पॉजिटिव
गाजियाबाद में एंबुलेंस 108 का चालक और न्यू विजय नगर की एक बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। एंबुलेंस चालक को ईएसआई राजेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं न्यू विजय नगर सेक्टर 9 में रहने वाली महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ने पर यशोदा अस्पताल में परिजन जांच के लिए ले गए थे, जहां जांच होने पर वह संक्रमित पाई गईं। 

गोरखपुर में शुरू हुआ निर्माण कार्य
राज्य सरकार और गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा दिशानिर्देशों के अनुसार गोरखपुर में आज से सड़कों का निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया। 
 

फिरोजाबाद में 14 नए मामले
फिरोजाबाद में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। सोमवार दोपहर को जिले में 14 और पॉजिटिव मामले मिले। इनमें आठ पुलिस व पीआरवी जवान भी शामिल हैं। तीन संक्रमित निजी अस्पताल से जुड़े हुए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है।

कानपुर में कोरोना से छठी मौत, तीन नए मामले मिले
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। साथ ही कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। संक्रमण के कारण आज फिर से एक महिला की मौत हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना से यह कानपुर में छठी मौत है। इसके साथ ही आज तीन नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है।

कोरोना मरीजों की फर्जी अफवाह फैलाने वाले दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
झांसी जिले में कोरोना मरीजों की फर्जी अफवाह फैलाने वाले दो लोगों के खिलाफ सीपरी बाजार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश भी शुरू कर दी है। रविवार सुबह एक युवक ने व्हॉट्सएप पर कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ाकर एक फर्जी पोस्ट वायरल कर दी थी। व्हॉट्सएप के कई ग्रुपों में मैसेज वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। वायरल मैसेज के कारण पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। 

प्रवासी कामगारों के लिए रणनीति तैयार
प्रवासी श्रमिकों के वापस आने के बाद उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने रणनीति तैयार कर ली है। कामगारों को उनके गृह जिले तक पहुंचाने के लिए 10,000 बसों की व्यवस्था की गई है। गृह जिला पहुंचने के बाद उन्हें शासन के क्वारंटीन सेंटर ले जाया जाएगा, जहां उनका हेल्थ चेक अप होगा। इसके बाद उन्हें आवश्यकतानुसार होम क्वारंटीन किया जाएगा या अस्पतालों में भेजा जाएगा। इस कार्य के लिए पूरे प्रदेश में 50,000 से अधिक मेडिकल टीमें लगाई गई हैं।

झांसी में पांच नए मरीज
झांसी के हॉटस्पॉट ओरछा गेट मोहल्ले में रहने वाले पांच अन्य लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही झांसी में मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।  हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन समेत झांसी के अलग-अलग क्षेत्रों के 28 लोगों की जांच रिपोर्ट महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज स्थिति कोविड लैब में भेजी गई थी। इनमें से 23 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

संतकबीरनगर: देवबंद से आए छात्र की चाची संक्रमित
संतकबीरनगर जिले में एक और महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित महिला देवबंद से आए मगहर के रहने वाले छात्र की रिश्ते की चाची है। अब तक छात्र समेत उसके परिवार व संपर्क में आए 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। 


प्रदेश के 64 जिले प्रभावित
रविवार को 139 नए मामले मिलने के बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2663 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण ने 64 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed