फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus lockdown up Congress launches UP Mitra chat portal, list of problems to be sent to cm

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लॉन्च किया 'यूपी मित्र' चैट पोर्टल, मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी समस्याओं की सूची 

Sat, 09 May 2020 04:56 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, लखनऊ
पीटीआई, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 09 May 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown up Congress launches UP Mitra chat portal, list of problems to be sent to cm
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए 'यूपी मित्र' नाम का चैट पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल को वैल्यूफर्स्ट नाम की एजेंसी ने तैयार किया है। वैल्यू फर्स्ट ने कांग्रेस पार्टी को यह सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई है। यूपी कांग्रेस ने इसके लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर वैल्यू फर्स्ट का आभार जताया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए हमने यह चैट पोर्टल लॉन्च किया है। इस चैट पोर्टल के जरिए आम लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यथासंभव शिकायतकर्ताओं की मदद करेगी। साथ ही साथ इन समस्याओं की सूची मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी ताकि सरकार भी आपदा में फंसे लोगों की मदद करे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना आपदा में कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हम हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। पूरे प्रदेश में हम जगह जगह रसोईघर चला रहे हैं, गाजियाबाद, हापुड, कानपुर, इलाहाबाद, लखीमपुर खीरी, लखनऊ समेत 17 जिलों में बना बनाया खाना जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे सूबे में हमारी जिला कमेटियां जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवा रही हैं। प्रदेश के बाहर जो मजदूर फंसे हैं, वहां भी मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हम लोगों तक इस चैट पोर्टल का यह लिंक सोशल मीडिया, मैसेज और अन्य संचार माध्यमों से प्रचारित करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और मदद की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed