Coronavirus in UP Live Updates: प्रदेश में सोमवार को 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 319, एक भी केस रहने तक नहीं हटेगा लॉकडाउन
{"_id":"5e8ab37f8ebc3e7117047a70","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-new-cases-found-in-uttar-pradesh-on-monday","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Updates: प्रदेश में सोमवार को 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 319, एक भी केस रहने तक नहीं हटेगा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 07 Apr 2020 05:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:17 AM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। सोमवार को 36 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 319 हो गई है। इस बीच यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने 15 अप्रैल से लॉकडाउन खत्म होने को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:52 PM, 06-Apr-2020
बदायूंः सहसवान मस्जिद में मिला मुंबई का युवक कोरोना पॉजिटिव
सहसवान कस्बे की मस्जिद और मदरसे में तलाशी के दौरान पाए गए गैर प्रांतों के 38 लोगों में से मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले में यह पहला केस है। सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
05:57 PM, 06-Apr-2020
मथुरा में मिले दो नए कोरोना संक्रमित
आगरा के बाद पड़ोसी जिलों में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक जमाती है, जबकि दूसरी महिला है। यह आगरा की रहने वाली है और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
04:53 PM, 06-Apr-2020
यूपी में बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधिः अपर मुख्य सचिव गृह
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में हालात संवेदनशील हैं। अगर एक भी कोरोना संक्रमित बच जाता है तो पूरे प्रयासों पर पानी फिर जाएगा इसलिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। एक भी मरीज के रहने तक लॉकडाउन खत्म होने की संभावना न के बराबर है।
04:48 PM, 06-Apr-2020
आगरा में पांच और मरीज मिले
आगरा में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मरीजों से स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार शाम तक तीन और मामले सामने आए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है।
04:20 PM, 06-Apr-2020
बस्तीः कोरोना से मृत युवक के रिश्तेदार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या मृतक सहित अब आठ हो गई है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आए एक नमूने में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिस शख्स का यह नमूना है वह बस्ती में कोरोना से मृत युवक का रिश्तेदार है।
02:07 PM, 06-Apr-2020
मेडिकल कॉलेज में नमाज पढ़ने पर 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। जांच के बाद इस मामले में रविवार को 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर में तब्लीगी जमात से आए बिहार के चार जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद इनके संपर्क में आए 28 लोगों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। इस दौरान 27 नमाजियों ने अस्पताल परिसर में नमाज अदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 06-Apr-2020
सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना कंट्रोल रूम का जाना हाल
कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अलीगढ़ पर निगाह बनाए हुए हैं। रविवार शाम धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के बाद सोमवार सुबह उन्होंने जिले के कोरोना कंट्रोल रूम का हाल जाना। यहां आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इसके साथ ही हिदायत दी कि कंट्रोल रूम में आने वाली हर एक कॉल का तत्काल जवाब दिया जाए। शिकायत का 15 मिनट के भीतर निस्तारण किया जाए। अगर, कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।12:29 PM, 06-Apr-2020
लखनऊ: महिला डॉक्टर का ढाई साल का मासूम निकला कोरोना पॉजिटिव
राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया। कनाडा से आने वाली एक महिला डॉक्टर के ढाई साल के मासूम बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।इसके बाद उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के लिए रेफर किया गया है। इससे पहले लखनऊ के सिविल अस्पताल में क्वारंटाइन की गई महिला डॉक्टर के सास-ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आपको बता दें कि कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया था।11:36 AM, 06-Apr-2020
आज 16 पॉजिटिव केस सामने आए
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) प्रशासन ने सोमवार को एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रविवार को जांच किए गए सैंपल में से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच लोग लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि आठ को सीतापुर के खैराबाद में रखा गया है। वहीं दो आगरा के एसएनएमसी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति को कहां रखा गया है इस बात की जानकारी नहीं मिली है।10:26 AM, 06-Apr-2020