Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna: Two Jharkhand Men Held in Rs 2.70 Lakh Online Fraud Cases Involving Hacked Mobile Phones

गुना: एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाला गिरोह पकड़ा, झारखंड के 2 संदिग्ध दबोचे, 2.70 लाख की ठगी का खुलासा

Wed, 25 Nov 2026 10:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Nov 2026 10:02 AM IST
सार

एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दो मामलों में 2.70 लाख रुपये की ठगी की शिकायत पर झारखंड के दो लोगों को पकड़ा है। एक आरोपी से 45 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं, जबकि दूसरे से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Guna: Two Jharkhand Men Held in Rs 2.70 Lakh Online Fraud Cases Involving Hacked Mobile Phones
एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट थाना पुलिस ने मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झारखंड के दो लोगों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से ठगी के 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों मामलों में कुल 2.70 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


एपीके फाइल भेजकर की ठगी
पहले मामले में लूसन का बगीचा निवासी उमेश राठौर ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर फोन हैक कर लिया और बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बासडीह निवासी 28 वर्षीय प्रवन कुमार पुत्र विनोद कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शहडोल: ग्राहक की मदद के लिए दिए 90 हजार, साइबर शिकायत में फंस गया दुकानदार का बैंक खाता, एसपी से जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी
दूसरे मामले में मातापुरा निवासी विक्रम राजौरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने साथ 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी थी। दोनों शिकायतों पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर झगराही निवासी 47 वर्षीय जगदीश पुत्र छत्तू राव को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले के अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed