फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in UP Live Updates: प्रदेश में सोमवार को 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 319, एक भी केस रहने तक नहीं हटेगा लॉकडाउन

Tue, 07 Apr 2020 05:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Apr 2020 05:17 AM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। सोमवार को 36 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 319 हो गई है। इस बीच यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने 15 अप्रैल से लॉकडाउन खत्म होने को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पढ़ें अपडेट...
 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh (UP) Live Updates News in Hindi:
coronavirus - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

06:52 PM, 06-Apr-2020

बदायूंः सहसवान मस्जिद में मिला मुंबई का युवक कोरोना पॉजिटिव

सहसवान कस्बे की मस्जिद और मदरसे में तलाशी के दौरान पाए गए गैर प्रांतों के 38 लोगों में से मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले में यह पहला केस है। सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
05:57 PM, 06-Apr-2020

मथुरा में मिले दो नए कोरोना संक्रमित

आगरा के बाद पड़ोसी जिलों में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक जमाती है, जबकि दूसरी महिला है। यह आगरा की रहने वाली है और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
04:53 PM, 06-Apr-2020

यूपी में बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधिः अपर मुख्य सचिव गृह

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में हालात संवेदनशील हैं। अगर एक भी कोरोना संक्रमित बच जाता है तो पूरे प्रयासों पर पानी फिर जाएगा इसलिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। एक भी मरीज के रहने तक लॉकडाउन खत्म होने की संभावना न के बराबर है। 
04:48 PM, 06-Apr-2020

आगरा में पांच और मरीज मिले

आगरा में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मरीजों से स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार शाम तक तीन और मामले सामने आए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है।
04:20 PM, 06-Apr-2020

बस्तीः कोरोना से मृत युवक के रिश्तेदार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या मृतक सहित अब आठ हो गई है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आए एक नमूने में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिस शख्स का यह नमूना है वह बस्ती में कोरोना से मृत युवक का रिश्तेदार है।
02:07 PM, 06-Apr-2020

मेडिकल कॉलेज में नमाज पढ़ने पर 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। जांच के बाद इस मामले में रविवार को 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर में तब्लीगी जमात से आए बिहार के चार जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद इनके संपर्क में आए 28 लोगों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। इस दौरान 27 नमाजियों ने अस्पताल परिसर में नमाज अदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 06-Apr-2020

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना कंट्रोल रूम का जाना हाल

कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अलीगढ़ पर निगाह बनाए हुए हैं। रविवार शाम धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के बाद सोमवार सुबह उन्होंने जिले के कोरोना कंट्रोल रूम का हाल जाना। यहां आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इसके साथ ही हिदायत दी कि कंट्रोल रूम में आने वाली हर एक कॉल का तत्काल जवाब दिया जाए। शिकायत का 15 मिनट के भीतर निस्तारण किया जाए। अगर, कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
12:29 PM, 06-Apr-2020

लखनऊ: महिला डॉक्टर का ढाई साल का मासूम निकला कोरोना पॉजिटिव

राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया। कनाडा से आने वाली एक महिला डॉक्टर के ढाई साल के मासूम बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।इसके बाद उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के लिए रेफर किया गया है। इससे पहले लखनऊ के सिविल अस्पताल में क्वारंटाइन की गई महिला डॉक्टर के सास-ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आपको बता दें कि कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया था।
11:36 AM, 06-Apr-2020

आज 16 पॉजिटिव केस सामने आए

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) प्रशासन ने सोमवार को एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रविवार को जांच किए गए सैंपल में से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच लोग लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि आठ को सीतापुर के खैराबाद में रखा गया है। वहीं दो आगरा के एसएनएमसी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति को कहां रखा गया है इस बात की जानकारी नहीं मिली है।
10:26 AM, 06-Apr-2020

कनिका कपूर की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

उत्तर प्रदेश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अच्छी खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की 4 अप्रैल को पांचवीं जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। आज फिर से कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने कनिका को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया। कनिका का 18 दिन तक अस्पताल में इलाज चला।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed