Coronavirus in UP Live: मस्जिदों में ठहरे 23 विदेशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 116
{"_id":"5e8413fa8ebc3e76a306642b","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-up-live-updates-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live: मस्जिदों में ठहरे 23 विदेशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 116","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 01 Apr 2020 11:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:13 PM IST
खास बातें
प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। मेरठ में 72 साल के बुजुर्ग ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले गोरखपुर में एक 25 साल के युवक की रिपोर्ट में कोरोना के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:12 PM, 01-Apr-2020
लखनऊ की मस्जिदों में ठहरे 23 विदेशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
लखनऊ की तीन मस्जिदों में ठहरे कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और बांग्लादेश के 23 नागरिकों के खिलाफ बुधवार को कैसरबाग, काकोरी व मड़ियांव थाना में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर में विदेशी नागरिकों के साथ मस्जिदों में उन्हें ठहराने वाले मुतवल्लियों और केयरटेकर को भी आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी विदेशी नागरिकों के वीजा निरस्त करने और उन्हें उनके देश वापस भेजने के लिए दूतावास से संपर्क किया गया है।
07:33 PM, 01-Apr-2020
मुरादाबाद में छुपे बैठे थे दिल्ली मरकज से आए 36 लोग
दिल्ली मरकज में शामिल होने वाले अलग-अलग शहरों के 36 लोग मुरादाबाद के असलतपुरा क्षेत्र में छुपे हुए मिले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इनमें से कुछ लोग कुछ मदरसों में थे जबकि बाकी ने कुछ घरों पर पनाह ले रखी थी। एक गोपनीय सूचना के बाद देर शाम भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके की छानबीन की गई तो मरकज में शामिल होने वाले 36 लोग बरामद कर लिए गए हैं। इन सभी को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
02:38 PM, 01-Apr-2020
रामपुर के मदरसे में 522 छात्र, संचालकों ने प्रशासन को दी जानकारी
रामपुर के टांडा क्षेत्र स्थित मदरसे में बुधवार दोपहर एक साथ 522 छात्रों के होने की सूचना मिली है। वहीं रामपुर शहर के एक मदरसे में 50 लड़कियों के होने की भी खबर है। निजामुद्दीन मरकज के मामले के तूल पकड़ने के बाद मदरसा संचालकों ने आज प्रशासन को इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के होने की जानकारी दी। अबतक प्रशासन से यह बात छुपाई गई थी।02:27 PM, 01-Apr-2020
मेरठ में बुजुर्ग की मौत
प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। मेरठ में 72 साल के बुजुर्ग ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। मेरठ में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। बुजुर्ग मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। 29 मार्च को उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। इससे पहले गोरखपुर में एक 25 साल के युवक की रिपोर्ट में कोरोना के कारण मौत की पुष्टि हुई है।01:27 PM, 01-Apr-2020
कानपुर, औरैया, कन्नौज से वापस अपने वतन भेजे जाएंगे तबलीगी जमात में शामिल लोग
कानपुर में बाहर से आए तबलीगी जमात के लोगों को जिन्हें कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाया गया है। इन सभी को उनके वतन भेजने का आदेश गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुआ है। इस संबंध में प्रमुख सचिव के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के पास यह आदेश भेज दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जितने भी तबलीगी जमात के लोग हैं उनकी पूरी जांच हो। इसके बाद सभी को तत्काल नजदीकी एयरपोर्ट से उनके देश भेजा जाए।01:09 PM, 01-Apr-2020
मुरादाबाद में भर्ती कोरोना संदिग्ध की हालत बिगड़ी
मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को ही जांच के सैंपल लिए गए थे। हालांकि अबतक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 01-Apr-2020
सहारनपुर: मस्जिद के बाहर एकत्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर छह को हिरासत से छुड़ाया
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार शाम मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर वहां कुछ महिलाएं आ गईं और हंगामा करने लगीं। इसी बीच हिरासत में लिए गए लोग भाग निकले। मामले में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो लोग भागे हैं उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।11:44 AM, 01-Apr-2020
नोएडा : संक्रमित युवक के पांचों परिजन भी कोरोना पॉजिटिव
नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करने वाले बरेली के सुभाषनगर के युवक के परिवार के पांच लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है। केजीएमयू (लखनऊ) से सुबह छह बजे आई रिपोर्ट में युवक के माता पिता, भाई-बहन और पत्नी को पॉजिटिव बताया गया है। इस परिवार के संपर्क में आए 14 लोग पहले ही चिह्नित किए गए थे, अब उनके संपर्क में आए और लोगों की भी तलाश की जा रही है।11:41 AM, 01-Apr-2020
कोरोना संदिग्ध युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा
मुरादाबाद शहर में एक कोरोना संदिग्ध की मंगलवार रात में मौत हो गई। 32 वर्षीय युवक दो दिन से निजी अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार दोपहर में उसका कोरोना सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट आने से पहले उसका शरीर परिजनों को नहीं सौंपा जाएगा। युवक दो दिन तक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। मृतक पेशे से ड्राइवर था। सोमवार को अस्पताल ने युवक को कोरोना की आशंका के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। युवक का शुगर लेवल बहुत हाई था। मरीज का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।11:27 AM, 01-Apr-2020
सीएम योगी ने की मरकज मामले में अधिकारियों के साथ की बैठक
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरकज मामले को लेकर राजधानी लखनऊ में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की है।उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरकज़ मामले को लेकर लखनऊ में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। #Coronavirus pic.twitter.com/vYoQHVCUB5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2020