फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in uttar pradesh Patients recovering at the rate of 43% in UP

यूपी से राहत भरी खबर, 43 फीसदी की दर से ठीक हो रहे मरीज, देश में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट

Sun, 10 May 2020 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 May 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttar pradesh Patients recovering at the rate of 43% in UP
coronavirus - फोटो : PTI
 प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार सुधर रही है। शनिवार को मरीजों का रिकवरी रेट लगभग 43 फीसदी हो गया है। जो देश में सबसे ज्यादा है। इसी के चलते प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है। शनिवार को 112 मरीजों को विभिन्न जिलों से डिस्चार्ज किया गया है। 
विज्ञापन


1499 को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस समय मरीजों की कुल संख्या 3373 में से 1800 एक्टिव पॉजिटिव ही बचे हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक 79 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि तीन नए जिले हमीरपुर, ललितपुर और फर्रुखाबाद में एक-एक मरीज मिला है। इस तरह कुल 71 जिलों में संक्रमित मिल चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के 163 नए केस मिले
आगरा में 37, लखनऊ में 03, गाजियाबाद में 06, गौतमबुद्ध नगर में 15, मुरादाबाद में 06, वाराणसी 04, शामली 02, मेरठ 24, बस्ती 02, हापुड़ 02, गाजीपुर 01, फिरोजाबाद 07, बिजनौर 09, मथुरा 05, भदोही 01, उन्नाव 01, कन्नौज 01, मैनपुरी 01, अलीगढ़ 02, बहराइच 05, जालौन 20, गोरखपुर 01, कानपुर देहात 01, कुशीनगर 01, चित्रकूट 01, हमीरपुर 01, ललितपुर 01, फर्रुखाबाद में 01 मरीज मिला है। 
 

यूपी में अब कुल 3373 संक्रमित

आगरा में 743, लखनऊ 250, गाजियाबाद 132, गौतमबुद्ध नगर 226, लखीमपुर खीरी 04, कानपुर नगर 294, पीलीभीत 04, मुरादाबाद 126, वाराणसी 82, शामली 31, जौनपुर 09, बागपत 21, मेरठ 220, बरेली 11, बुलंदशहर 61, बस्ती 38, हापुड़ 56, गाजीपुर 07, आजमगढ़ 09, फिरोजाबाद 191, हरदोई 02, प्रतापगढ़ 12, सहारनपुर 205, शाहजहांपुर 01, बांदा 18, महाराजगंज 07, हाथरस 09, मिर्जापुर 04, रायबरेली 47, औरैया 13, बाराबंकी 02, कौशांबी 02, बिजनौर 44, सीतापुर 22, प्रयागराज 18, मथुरा 52, बदायूं 17, रामपुर 28, मुजफ्फर नगर 26, अमरोहा 33, भदोही 03, कासगंज 04, इटावा 03, संभल में 27, उन्नाव 04, कन्नौज 08, संतकबीर नगर में 30, मैनपुरी में 12, गोंडा 11, मऊ 01, एटा 12, सुल्तानपुर में 04, अलीगढ़ में 55, श्रावस्ती में 09, बहराइच 22, बलरामपुर 02, अयोध्या में 01,  जालौन में 30, झांसी 20, गोरखपुर में 04, कानपुर देहात में 03, सिद्धार्थ नगर में 20, देवरिया में 03, महोबा 02, कुशीनगर 03, अमेठी में 08, चित्रकूट में 03, फतेहपुर में 02, हमीरपुर 01, ललितपुर 01, फर्रुखाबाद में 01  मरीज सामने आए है।
 

गौतमबुद्ध नगर: 24 घंटे में कोरोना से दूसरी मौत

गौतम बुद्ध नगर जिले में 24 घंटे के अंदर कोरोना से दूसरी मौत हो गई है। शुक्रवार तड़के सेक्टर 22 निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। देर रात सेक्टर 66 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को गलगोटिया कॉलेज के क्वारंटीन केंद्र से करीब 10 बजे बेहोशी की हालत में जिम्स ले जाया गया था। रात साढ़े दस बजे जिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed