Coronavirus in UP Live Updates: प्रदेश में 174 कोरोना वायरस संक्रमित, इनमें 47 जमाती, अब तक 19 डिस्चार्ज
{"_id":"5e86b8338ebc3e76a820fb6f","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-live-updates-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Updates: प्रदेश में 174 कोरोना वायरस संक्रमित, इनमें 47 जमाती, अब तक 19 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 03 Apr 2020 10:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:58 PM IST
खास बातें
कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 47 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है।
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:42 PM, 03-Apr-2020
गोरखपुरः बस्ती में मिले दो और कोरोना संक्रमित मरीज
गोरखपुर के बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक बस्ती में पांच मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें एक शख्स की मौत चुकी है जबकि मृतक का दोस्त और उसकी मां और छोटा भाई भी अब संक्रमित पाया गया है।
04:16 PM, 03-Apr-2020
कन्नौज: जुमे की नमाज अदा करने के लिए जुटी भीड़ को हटाने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव
यूपी के कन्नौज जिले में जुमे की नमाज अदा करने के लिए जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर पथराव किया गया। जिसमें चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी मिलते ही कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
03:56 PM, 03-Apr-2020
प्रतापगढ़ में मिले कोरोना के तीन मरीज
प्रतापगढ़ जिले में कोरोना के तीन मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। केजीएमसी में हुई जांच के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से लौटे तब्लीगी जमात से जुड़े तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनों पीडि़त देहरादून के रहने वाले हैं और धार्मिक प्रचार के सिलसिले में यहां आए थे। दिल्ली से लौटने के बाद तीनों रानीगंज तहसील क्षेत्र के नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिद में रुके थे।
03:34 PM, 03-Apr-2020
दुबई से लौटा आगरा का युवक कोरोना संक्रमित
आगरा जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर के जीवनी मंडी क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक अप्रैल को युवक के नमूने जांच को भेजे गए थे। जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद उसे सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया है। युवक 20 मार्च को दुबई से लौटा था।
03:24 PM, 03-Apr-2020
इंसानों और जानवरों पर नहीं होगा सैनिटाइजर का छिड़काव
फायर सर्विसेज के डीजी आरके विश्वकर्मा ने कहा है कि किसी भी जानवर और इंसान पर सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं होगा और न ही घरों में इसका छिड़काव किया जाएगा। साथ ही बिजली के उपकरण/तारों की उपस्थिति के कारण घरों/इमारतों के अंदर इसका छिड़काव किया जाएगा।
DG Fire Services RK Vishwakarma issues guidelines for sanitisation in the light of #CoronavirusOutbreak - No spraying to be done on humans or animals. No spraying to be done inside houses/buildings due to the presence of electrical equipment/wiring there.
— ANI UP (@ANINewsUP) April 3, 2020
02:59 PM, 03-Apr-2020
शाहजहांपुर में एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव
शाहजहांपुर में एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि वह निजामुद्दीन मकरज के जलसे में शामिल होकर 12 मार्च को शाहजहांपुर आया था। इसके बाद से शहर की एक मस्जिद में रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 03-Apr-2020
पीएम मोदी की अपील पर अखिलेश ने अलग अंदाज में की टिप्पणी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को की गई अपील पर अलग अंदाज में टिप्पणी की है। उन्होंने एक ट्वीट किया और शायराना अंदाज में दिलों में उजाले बनाए रखने की बात कही। हालांकि उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री या उनकी अपील को लेकर कुछ भी नहीं लिखा। लेकिन उनके द्वारा किये गए ट्वीट को पीएम के संबोधन से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि बाहर भी कम न होगी रोशनी, दिलों में उजाले बनाए रखिए।आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह नौ बजे पीएम मोदी ने अपने संदेश में देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की आवश्यकता है।
उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है।
130 करोड़ देशवासी, एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच अप्रैल की रात नौ बजे सभी लोग घर की सभी लाइटें बंद करेंगे और चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का एहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं।
01:51 PM, 03-Apr-2020
शिकोहाबाद में चार को कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में संयुक्त चिकित्सालय के विशेष वार्ड में क्वारंटीन कराए गए तब्लीगी जमात से लौटे बिहार के सात जमातियों में से चार को कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हुई। सीएमओ डा.एसके दीक्षित ने लखनऊ से दोपहर डेढ़ बजे मिली जांच रिपोर्ट के बाद इस बात की पुष्टि की है।01:47 PM, 03-Apr-2020
अलीगढ़ में मिला संदिग्ध मरीज
अलीगढ़ के गंगीरी गांव में कोरोना संक्रमित संदिग्ध मरीज मिलने की खबर है। बताया गया कि संदिग्ध युवक छह दिन पूर्व गुजरात से लौटकर आया था। उसे सूखी खांसी, गले में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल उसे आइसोलेशन में रखा गया है। छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.अमनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित युवक की जांच रिपोर्ट आने बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार पर उसका इलाज किया जाएगा।01:46 PM, 03-Apr-2020