फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up yogi government economy has declined due to the Kovid-19

CoronaVirus: प्रदेश की कमाई रसातल में पहुंचाई, वितीय वर्ष 2020-21 के लक्ष्य का 1.5 प्रतिशत ही अप्रैल में आया राजस्व

Sat, 02 May 2020 05:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up yogi government economy has declined due to the Kovid-19
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कोविड-19 महामारी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रसातल में पहुंचा दिया है। वितीय वर्ष 2020-21 के लिए सरकार ने वार्षिक राजस्व प्राप्त करने का जो लक्ष्य तय किया था, महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में वह बमुश्किल 1.5 फीसदी पर सिमट गई है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने 16 लाख कर्मचारियों व 12 लाख पेंशनरों के अप्रैल के वेतन व पेंशन का एक मई को भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने मार्च का वेतन भी समय से अप्रैल में भुगतान कराया था। 
विज्ञापन


वित मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वितीय वर्ष 2020-21 में कर राजस्व के अन्तर्गत 1,66,021 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अप्रैल में 2012.66 करोड़ की ही प्राप्तियां हुई हैं। यह वार्षिक लक्ष्य का मात्र 1.2 प्रतिशत है। इसी तरह करेतर राजस्व के अन्तर्गत वार्षिक लक्ष्य 19,178.93 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में लक्ष्य के सापेक्ष 282.12 करोड़ रुपये की ही आय हुई जो वार्षिक लक्ष्य का 1.5 प्रतिशत है। खन्ना ने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों तथा विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती की, विधायक निधि एक वर्ष के लिए स्थगित की और राजस्व प्राप्तियों में आई कमी को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए प्रयास कर रही है। 
 

प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजस्व में भारी गिरावट के बाद भी सरकार ने अपने कर्मियों व पेंशनरों को अप्रैल- 2020 के वेतन तथा पेंशन का पूर्ण भुगतान एक मई को करने का आदेश दे दिया है।   

इस तरह रही अप्रैल में आय  (राशि करोड़ में)  
        आय का मद    लक्ष्य            प्राप्ति         प्रतिशत  
  •  जीएसटी    4930.28    1448.63    29.4
  •  वैट        2400.00         401.20         16.7 
  • आबकारी  3560.13           41.96          1.2 
  • स्टाम्प रजिस्ट्रेशन 1686.94   15.60        0.9 
  • परिवहन      713.62          91.03          12.8
  •  भूतत्व-खनिकर्म 300.00     45.44       15.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed