{"_id":"6aeb96c2387fabefc40fb698","slug":"roadways-buses-will-operate-from-three-locations-to-13-cities-for-diwali-lucknow-news-c-13-lko1070-1997242-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दीपावली पर 13 शहरों के लिए तीन जगहों से चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दीपावली पर 13 शहरों के लिए तीन जगहों से चलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
अवध बस अड्डे पर पहुंच रहे यात्री।
लखनऊ। त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों की लंबी वेटिंग और एप आधारित प्राइवेट बसों के महंगे किराये से राहत देने के लिए रोडवेज ने विशेष इंतजाम किए हैं। लखनऊ से 13 प्रमुख शहरों के लिए करीब 900 नियमित और 350 से अधिक अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इनका किराया निर्धारित रहेगा। बसें आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे से उपलब्ध होंगी।
रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि दिल्ली के लिए 107, गोरखपुर 44, बहराइच 36, आजमगढ़ 37, गोंडा-बलरामपुर 23, कानपुर 17, देहरादून 11, हरिद्वार 10, बनारस 10, प्रयागराज 23, मथुरा 20 और रायबरेली के लिए 20 बसें शामिल हैं। छह से 17 नवंबर तक टिकट और पूछताछ काउंटर भी खुले रहेंगे।
120 एसी बसों में सीटें खाली
रोडवेज की 120 एसी बसों में अभी सीटें उपलब्ध हैं। यात्री आधिकारिक वेबसाइट या राही एप के जरिये एडवांस और तत्काल टिकट बुक करा सकते हैं। 17 नवंबर तक सीट बुकिंग का मौका है।
विज्ञापन
पांच पिकिंग प्वाइंट से भी मिलेगी सुविधा
मुख्य बस अड्डों के अलावा पांच पिकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें सीतापुर रोड पर मड़ियांव, हरदोई रोड पर दुबग्गा, प्रयागराज रोड पर शनि मंदिर-तेलीबाग, सुल्तानपुर रोड पर अहिमामऊ चौराहा और कानपुर रोड पर अवध चौराहा शामिल हैं।
दलालों से रहें सावधान
क्षेत्रीय प्रबंधक ने यात्रियों से अधिकृत काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट बुक कराने की अपील की है। मदद के लिए 24 घंटे टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 जारी की गई है। बसों की उपलब्धता और ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.onlineupsrtc.co.in पर जानकारी ली जा सकती है।