फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The BJP will enter the electoral fray with an agenda centered on nationalism, good governance, and development

लखनऊ: जातीय गोलबंदी के जवाब में राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के चुनावी एजेंडे पर ही मैदान में उतरेगी भाजपा

Thu, 05 Nov 2026 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:27 AM IST
सार

पार्टी विपक्ष की जातीय गोलबंदी का जवाब सरकार की उपलब्धियों से देगी। साथ ही सपा शासनकाल की अराजकता और खराब कानून-व्यवस्था को चुनाव प्रचार का प्रमुख हथियार बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
The BJP will enter the electoral fray with an agenda centered on nationalism, good governance, and development
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण की घेराबंदी के लिए भाजपा ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास का आक्रामक चुनावी एजेंडा तैयार किया है। पार्टी विपक्ष की जातीय गोलबंदी का जवाब सरकार की उपलब्धियों से देगी। साथ ही सपा शासनकाल की अराजकता और खराब कानून-व्यवस्था को चुनाव प्रचार का प्रमुख हथियार बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


गोरखपुर में बुधवार को हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर इन मुद्दों पर विस्तार से मंथन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के राजनीतिक समीकरणों, विपक्ष की रणनीति और भाजपा के चुनावी अभियान की दिशा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश को छह प्रमुख क्षेत्रों में बांटकर, मोदी, अमित शाह समेत भाजपा और सहयोगी दलों के बड़े नेताओं की बड़ी रैलियां और जनसभाएं आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, रुहेलखंड, अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में क्षेत्रवार कार्यक्रमों के जरिये पार्टी संगठन और जनसमर्थन को मजबूत करेगी। पूर्वांचल को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर रहा। इन आयोजनों के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भाजपा चुनाव प्रचार में सपा शासनकाल की कानून-व्यवस्था को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी का प्रयास होगा कि जनता के बीच यह संदेश पहुंचे कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है, जबकि सपा शासन में अराजकता और अपराध की स्थिति रही। राष्ट्रवाद को भी विपक्ष के जातीय एजेंडे के मुकाबले मजबूत राजनीतिक मुद्दे के रूप में पेश किया जाएगा।


विकास परियोजनाएं बनेंगी चुनावी हथियार
बैठक में विकास कार्यों को चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण आधार बनाने पर भी जोर दिया गया। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, सड़क, आधारभूत ढांचे का विस्तार, औद्योगिक निवेश और रोजगार की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रचारित किया जाएगा। भाजपा की रणनीति है कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के सहारे विपक्ष के पीडीए समीकरण को चुनौती दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed