{"_id":"5f20e7468ebc3e63a73be963","slug":"coronavirus-in-up-temporary-jails-to-be-set-up-in-every-district-says-awanish-awasthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हर जिले में बनाई जाएंगी अस्थायी जेल, नए कैदियों का किया जाएगा कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हर जिले में बनाई जाएंगी अस्थायी जेल, नए कैदियों का किया जाएगा कोरोना टेस्ट
Wed, 29 Jul 2020 08:34 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
अवनीश अवस्थि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले दिनों कोरोना ने प्रदेश की जेलों में भी दस्तक दे दी है। झांसी जिला जेल में एक साथ 127 कैदियों के संक्रमित मिलने से अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से संक्रमण पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थि ने मंगलवार को बताया कि जिन जिलों में अब तक अस्थायी जेल नहीं बनाई गई हैं, वहां जल्द से जल्द इनका निर्माण किया जाएगा। नए कैदियों को इन्हीं अस्थायी जेलों में रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नए कैदियों को अस्थायी जेलों में रखने से पहले अनिवार्य रूप से एंटिजेन टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट में जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आएगी उन्हें उपचार के लिए एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें 14 दिनों के लिए अस्थायी जेलों में ही क्वारंटीन किया जाएगा।
मंगलवार को मिले 3490 नए मरीजThose who test positive for COVID will be taken to L-1 hospitals for treatment and those who test negative will be kept in quarantine for 14 days at the temporary jail itself: Awanish Awasthi, Additional Chief Secretary, Home Department, Governent of Uttar Pradesh (2/2)
— ANI UP (@ANINewsUP) July 29, 2020
बता दें कि प्रदेश में मंगलवार को 3490 मरीज पाए गए। अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27934 हो गई है। जबकि 44520 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
अब तक 1497 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 74083 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना व गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 91830 नमूनों की जांच की गई। अब प्रदेश में 2033089 नमूने जांचे जा चुके हैं।