फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up Maximum corona positive cases in these seven districts of state

यूपी के इन सात जिलों में कोरोना का कहर, यहां हैं कुल 1621 मरीजों में से 988 मामले

Sat, 25 Apr 2020 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Apr 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in up Maximum corona positive cases in these seven districts of state
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 महामारी के संक्रमण से उत्तर प्रदेश के सात जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। शासन के अधिकारी सबसे ज्यादा इन्हीं जिलों को लेकर परेशान हैं। अभी तक कुल 1621 मरीजों में से 988 मामले सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद से ही हैं। 

विज्ञापन


बीते चार दिनों में भी इन्हीं जिलों में सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं। कुल मामलों में से 1370 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे 57 जिलों तक पहुंच गया है, जबकि इस महीने की शुरुआत में यह मात्र 16 जिलों तक ही सीमित था। 
विज्ञापन


यही नहीं मरीजों की संख्या भी 113 थी। इस समय मरीजों की संख्या 14 गुना से अधिक हो चुकी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि कोरोना से प्रभावित 46 जिलों ही रह गए हैं इनमें सात जिले चिंता का विषय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जो 139 केस आए हैं, उनमें से कानपुर, आगरा, सहारनपुर, फिरोजाबाद के ही ज्यादा हैं। पिछले चार दिनों को देखें तो 22 अप्रैल को आगरा में 18, मुरादाबाद में 21, सहारनपुर में 26  केस आए थे। 23 अप्रैल को आगरा में 12, कानपुर नगर में 15 मरीज मिले थे। 24 अप्रैल को आगरा में 10, कानपुर नगर में 29, सहारनपुर में 25 मरीज सामने आए। 

हालांकि अन्य जगह मरीजों की संख्या काफी कम रही। अब शासन अतिरिक्त नोडल अधिकारियों की मदद से मरीजों की बढ़ती संख्या का कारण जानने और संक्रमण को रोकने की कोशिश करेगा। 

प्रमुख सचिव का कहना है कि जो भी मरीज सामने आ रहे हैं, वे हॉटस्पॉट से ही हैं। संक्रमण का फैलाव बाहर के क्षेत्रों में नहीं हुआ है। इसलिए इस पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।  

जिला    एक्टिव केस 
  • आगरा   -  321 
  • लखनऊ -  164
  • कानपुर नगर -   115
  • सहारनपुर  -  123 
  • मेरठ  -  98 
  • मुरादाबाद  -  96    
  • फिरोजाबाद  -  71

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed