लखनऊ में मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार, एक दिन में 336 नए संक्रमित, सात की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राजधानी में मरीजों की संख्या 10141 हो गई है। वहीं, बुधवार को 461 लोग डिस्चार्ज हुए। घर लौटने वालों की कुल संख्या 5504 हो गई है।
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि लक्षण के आधार पर उन्होंने अपनी जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके संपर्क में आने वालों से अपील की कि जांच करा लें और क्वारंटीन रहें।
इससे पहले ब्रजेश पाठक की पत्नी भी पॉजिटिव आई थीं। पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग के तीन डॉक्टरों के संक्रमित निकलने पर विभाग को बंद कर सैनिटाइज किया गया।
कैंटीन को भी बंद कर दिया गया है। तीनों डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले करीब 40 लोगों की जांच कराई जाएगी। इसी तरह इंदिरानगर बाल महिला चिकित्सालय में तैनात लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित निकला। उसकी ड्यूटी लगातार कोरोना जांच में लगाई जा रही थी।
48 घंटे के लिए 1090 बंद
1090 पावर लाइन के दो कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं। इस पर कार्यालय को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।
यहां मरीज मिले
आलमबाग में 19, इंदिरानगर में 22, गोमतीनगर में 23, हसनगंज में 9, जानकीपुरम में पांच, विकासनगर में छह, ठाकुरगंज में 10, सआदतगंज व तालकटोरा में आठ-आठ पॉजिटिव आए।
मड़ियांव में आठ, चिनहट में 9, अलीगंज में आठ, वजीरगंज में छह, नाका में सात, गुडंबा में पांच, सुशांत गोल्फ सिटी, आशियाना, कैसरबाग, हुसैनगंज और बीकेटी में तीन-तीन, अमीनाबाद, सरोजनीनगर में पांच-पांच, पारा में दो संक्रमित मिले। बाजारखाला, रायबरेली रोड के सात-सात, हजरतगंज व चौक में 11-11 संक्रमित मिले।
मरने वालों में चार राजधानी के
मरने वाले सात लोगों में चार राजधानी के हैं। पाचरौवा निवासी युवक को 30 जुलाई की रात केजीएमयू में भर्ती कराया गया। मल्टी ऑर्गन फेल्योर से मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
42 वर्षीय युवक को 28 जुलाई को भर्ती कराया गया था। उसे मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। एक्यूट रिनल फेल्योर से बुधवार को उसकी मौत हो गई। इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में तेलीबाग निवासी डॉक्टर और विक्रम नगर निवासी 36 वर्षीय युवक ने मंगलवार शाम दम तोड़ दिया।
केजीएमयू में सुल्तानपुर के युवक को 22 जुलाई की रात भर्ती कराया गया था। हाइपो थायराइड और मानसिक बीमारी से ग्रसित युवक की बुधवार सुबह मौत हो गई। उन्नाव के शुक्लागंज के युवक को दो अगस्त की रात भर्ती कराया गया था।
बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। हरिद्वार के युवक को 22 जुलाई को भर्ती कराया गया था। रेस्पिरेट्री फेल्योर से बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।