यूपी: कोरोना प्रभावित देशों से लौटने वालों की संख्या कई गुना बढ़ी, चार दिन में 8500 से 37 हजार हुई संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्र्तामक रोग निदेशालय से मिले आकंड़ों के अनुसार बीते चार दिनों में लोगों की संख्या चार गुना बढ़ गई है। नोवेल कोराना वायरस के प्रकोप से प्रभावित देशों से प्रदेश में आने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 37748 हो गई है।
22 मार्च को यह संख्या लगभग 8500 थी। चीन सहित ऐसे 12 देश जहां कोराना वायरस का प्रकोप हैं वहां से लगभग सात हजार अन्य यात्री भी चिह्नित किए गए हैं।
सभी को आइसोलेशन व क्वारंटीन में रखा गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल का कहना है कि यह सभी मरीज पहले दिन से सर्विलांस पर हैं। सभी को 28 दिन तक होम क्वारंटीन रखा जा रहा है।
विदेश से 165 लोग पहुंचे बस्ती
कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मचे हड़कंप के बीच बस्ती जिले में अबतक चीन, थाईलैंड, हॉलैंड, श्रीलंका, हांगकांग, मस्कट, इंडोनेशिया, सउदी अरब सहित विभिन्न देशों से 165 लोग आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश की फिजीकल जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है।
जिले में अपने ही देश के विभिन्न हिस्सों से भी लगभग दौ सौ लोग पहुंचे हैं, जिनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंची है। हालांकि इनके हाथ पर टीम मुहर लगा रही है, मगर अब भी तमाम लोग अपने आवगमन की सूचना छिपा रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना हो सकती है।