फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona virus outbreak in UP latest news updates in hindi

Coronavirus in UP: प्रदेश में 69 नए कोरोना पॉजिटिव, 2055 कुल मरीज, 463 हुए ठीक

Wed, 29 Apr 2020 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 12:59 AM IST
सार

प्रदेश में मंगलवार को 69 नए नोवेल कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2055 हो गई है। कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या अब प्रदेश में 1557 हो गई है। 64 मरीजों को ठीक होने के कारण डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 463 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। श्रावस्ती में एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 34 हो गया है।  

विज्ञापन
Corona virus outbreak in UP latest news updates in hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 69 नए नोवेल कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2055 हो गई है। कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या अब प्रदेश में 1557 हो गई है। 64 मरीजों को ठीक होने के कारण डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 463 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। श्रावस्ती में एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 34 हो गया है।  

विज्ञापन


स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार नए मरीजों में आगरा में 17, लखनऊ 05, गाजियाबाद 02, गौतमबुद्ध नगर 01, कानपुर नगर 08, पीलीभीत 01, मुरादाबाद 05, वाराणसी 12, जौनपुर 03, मेरठ 04, बांदा 01, रायबरेली 01, बिजनौर 01, मथुरा 02, संभल 01, संत कबीर नगर 02, गोंडा 01, अलीगढ़ 01, जालौन में 01 मरीज सामने आया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को आगरा से 19, लखनऊ 03, गौतमबुद्ध नगर 08, कानपुर 10, मुरादाबाद 05, शामली 03, हापुड़ 01, आजमगढ़ 01, सहारनपुर 01, औरैया 04, सीतापुर 02, मथुरा 01, मुजफ्फरनगर 03, अमरोहा 01, इटावा से 01 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं कोरोना फ्री हो चुके गोंडा व एक अन्य जिले में फिर से कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिलने से शासन-प्रशासन परेशान है। सोमवार को पीलीभीत में दोबारा एक पॉजिटिव व्यक्ति पाया गया था। अब केवल 7 जिले ही कोराना फ्री बचे हैं, जबकि पहले 11 जिले कोरोना फ्री हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में अब तक 2055
आगरा में 401, लखनऊ 201, गाजियाबाद 60, गौतमबुद्धनगर 134, लखीमपुर खीरी 04, कानपुर नगर 205, पीलीभीत 03, मुरादाबाद 109, वाराणसी 50, शामली 27, जौनपुर 05, बागपत 15, मेरठ 97, बरेली 07, बुलंदशहर 50, बस्ती 23, हापुड़ 26, गाजीपुर 06, आजमगढ़ 08, फिरोजाबाद 100, हरदोई 02, प्रतापगढ़ 07, सहारनपुर 181, शाहजहांपुर 01, बांदा 04, महाराजगंज 06, हाथरस 04, मिर्जापुर 03, रायबरेली 44, औरैया 10, बाराबंकी 01, कौशांबी 02, बिजनौर 31, सीतापुर 20, प्रयागराज 04, मथुरा 12, बदायूं 16, रामपुर 21, मुजफ्फर नगर 18, अमरोहा 25, भदोही 01, कासगंज 03, इटावा 02, संभल में 14, उन्नाव 01, कन्नौज 07, संतकबीर नगर में 23 मैनपुरी में 05, गोंडा 02, मऊ 01, एटा 03, सुल्तानपुर में 03, अलीगढ़़ में 24, श्रावस्ती में 05, बहराइच 09, बलरामपुर 01, अयोध्या में 01 और जालौन में 03, झांसी 01 और गोरखपुर में 01 पॉजिटिव मरीज है।


463 मरीज हुए डिस्चार्ज
आगरा 71, लखनऊ 40, गाजियाबाद 31, नोएडा 79, लखीमपुर खीरी 04, कानपुर 07, पीलीभीत 02, मुरादाबाद 08, वाराणसी 08,  शामली 21, जौनपुर 04, बागपत में 11, मेरठ 46, बरेली 06, बुलंदशहर 09, बस्ती 13, हापुड़ 05, गाजीपुर 05, आजमगढ़ 04, फिरोजाबाद 03, हरदोई 02, प्रतापगढ़ 06, सहारनपुर 11, औरैया 04, शाहजहांपुर 01, महाराजगंज 06, हाथरस 04, मिर्जापुर 01, बाराबंकी 01, कौशांबी 02, बिजनौर 01,  सीतापुर 14, मथुरा 01, मुजफ्फरनगर 06, अमरोहा 06, इटावा 01 प्रयागराज 01, बदायूं 01, रामपुर 05, मुजफ्फरनगर 03, अमरोहा 05।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed