फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona vaccination on mandal offices in Uttar Pradesh.

यूपी: तैयारियां पूरी, प्रदेश में कल से मंडल मुख्यालयों पर होगा टीकाकरण

Sun, 16 May 2021 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 May 2021 03:44 PM IST
सार

यूपी में अभी तक सिर्फ 18 जिलों में ही 18 से 44 साल की उम्र वालों का टीकाकरण किया जा रहा था। सोमवार से सभी मंडल मुख्यालयों पर टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
corona vaccination on mandal offices in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 18 से 44 साल की उम्र वालों का टीकाकरण का दायरा सोमवार से बढ़ रहा है। अब सभी मंडल मुख्यालय पर टीकाकरण होगा। प्रदेश में अभी तक 18 जिलों में इस आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। इसमें अभी तक 3,65,835 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन


45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग को कोविड सुरक्षा कवर प्रदान करने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। अब तक 1,16,12,525 लोगों ने पहली डोज और 31,82,072 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। इस तरह कुल एक करोड़ 47 लाख 94 हजार 597 कोविड वैक्सीन लगवा चुके हैं। 
विज्ञापन


कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीयन
निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित, श्रमिक अथवा अन्य जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर टीकाकरण पंजीयन की सुविधा शुरू की जा रही है। 45 से अधिक आयु के लोगों को दूसरी डोज के लिए ऑनस्पॉट पंजीयन की सुविधा जारी रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआईसीयू की व्यवस्था करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए है कि सभी अस्पतालों में 10-15 बेड और मेडिकल कॉलेज में 25-30 बेड की क्षमता वाले पीडियाट्रिक आईसीयू को तैयार कराया जाए। मंडल मुख्यालय पर न्यूनतम 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू होना चाहिए।

गोरखपुर व बस्ती मंडल में इंसेफेलाइटिस के दृष्टिगत स्थापित 'पीकू' की तर्ज पर अन्य जिलों में व्यवस्था की जानी चाहिए। आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण, मेडिसिन आदि की उपलब्धता करा ली जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed