यूपी में कोरोना टीकाकरण: सिद्धार्थनगर में 396 लोगों को ही लग सका टीका, इस वजह से छूटे 4 लोग
{"_id":"600278e48ebc3e3340369e42","slug":"corona-vaccination-live-update-in-up-covishield-coronavirus-vaccine-narendra-modi-covishield-covaxin","type":"live","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना टीकाकरण: सिद्धार्थनगर में 396 लोगों को ही लग सका टीका, इस वजह से छूटे 4 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 16 Jan 2021 07:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:38 PM IST
खास बातें
यूपी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीका करण की शुरूआत हुई। वहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पहले दिन कानपुर देहात की पुखरायां सीएचसी में पहला टीका सफाई कर्मी कुलदीप को माला पहनाकर लगाया गया। राजधानी लखनऊ में 10:48 पर पहला टीका डॉ. मनोज शुक्ला को लगा। पढ़ें- यूपी में वैक्सीनेशन से जुड़ा पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
आगरा में टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:38 PM, 16-Jan-2021
झांसी में 372 और ललितपुर में 245 को लगा मंगल टीका
झांसी और ललितपुर में कोरोना वैक्सीन का मंगल टीका लगवाने को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। झांसी में 372 और ललितपुर में 245 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। दोनों जिलों में नौ केंद्रों पर 900 लाभार्थी टीकाकरण के लिए पंजीकृत थे। हल्के चक्कर आने पर एक लाभार्थी को एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) वार्ड में भर्ती करना पड़ा। कुछ देर बाद सामान्य होने पर उसे जाने दिया गया।
06:25 PM, 16-Jan-2021
संतकबीरनगर में पहले दिन कुल 198 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका
संतकबीरनगर में पहले दिन कुल 198 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल में 11.15 बजे तक टीकाकरण के लिए कोई लाभार्थी नहीं पहुंचे थे तो दूसरी सूची में शामिल डॉ. कुमार सिद्धार्थ को टीका लगाकर अभियान का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
06:23 PM, 16-Jan-2021
स्वास्थ्य कर्मियों के बाद राजस्व कर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिस विभाग के अफसरों को लगेगा टीका
गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजस्व कर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिस विभाग के अफसरों, कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू होगा। राजस्व विभाग में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
05:14 PM, 16-Jan-2021
गोरखपुर में 5 बजे तक 400 मे से 396 लोगो का हुआ टीकाकरण
यूपी के सिद्धार्थनगर में शाम 5 बजे तक 400 मे से 396 लोगो का टीकाकरण हुआ। शेष 4 लोगों को अस्वस्थ होने के कारण टीकाकरण नहीं हुआ। इनमें 110 महिलाएं और 286 पुरुष शामिल रहे।04:29 PM, 16-Jan-2021
बीएचयू में टीकाकरण अभियान शुरू
बीएचयू में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पहला टीका सुबह 11.20 बजे बीएचयू के सफाईकर्मी रशीद को लगाया गया है। इसके बाद स्टाफ नर्स रेखा शुक्ला, एएमओ डॉ सत्यप्रकाश को टीका लगा। नोडल अफसर डॉ संतोष सिंह के अनुसार सीएमओ ऑफिस से पोर्टल पर दर्ज नाम आने के बाद ही टीकाकरण हो रहा है।04:09 PM, 16-Jan-2021
देवरिया में चार केंद्रों पर शुरू हुआ टीकाकरण
डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन की शुरूआत हो गई है। प्रथम चरण में शनिवार को चार केंद्रों पर चार सौ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए चार के अलावा वैक्सीन की 40 डोज रिजर्व में रखी गई है। केंद्र पर कर्मचारी सतर्क रहे वहीं सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:02 PM, 16-Jan-2021
देवरिया में इन्हें लगी वैक्सीन की पहली डोज
देवरिया जनपद में चार केंद्रों पर शनिवार को कोविड-वैक्सीनेशन का शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय में बने केंद्र पर डीएम अमित किशोर, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में वैक्सीन का पहला डोज ब्लड बैंक में तैनात वार्ड ब्वाय श्यामानंद तिवारी को दिया गया।03:57 PM, 16-Jan-2021
वाराणसी में फ्रंट लाइन वर्करों को दिया जा रहा कोरोना का टीका
वाराणसी समेत पूर्वांचल के गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, भदोही, बलिया, मिर्जापुर, चंदौली और जौनपुर में कोरोना टीका लगाया जा रहा है। सबसे पहले कोरोना का टीका फ्रंट लाइन वर्कर को दिया जा रहा है। जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हैं। वाराणसी में छह केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। बीएचयू आईएमएस के डायरेक्टर भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए हैं। वहीं, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा भी तैयारियां का जायजा ले रहे हैं। महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू समेत छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 600 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।03:23 PM, 16-Jan-2021
मेडिकल कॉलेज में 50 से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
कोरोना से बचाव के लिए मेरठ शहर में टीकाकरण का आगाज हो गया है। वहीं लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। मेडिकल कॉलेज में अब तक 50 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।03:08 PM, 16-Jan-2021