फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona vaccination in the state on Friday, 1.50 will be vaccinated, 4.50 health workers will be vaccinated

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण आज, 1.50 को लगेगा टीका, मुख्यमंत्री योगी ने लोहिया इंस्टीट्यूट में किया निरीक्षण

Fri, 22 Jan 2021 11:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in the state on Friday, 1.50 will be vaccinated, 4.50 health workers will be vaccinated
मुख्यमंत्री योगी ने लोहिया इंस्टीट्यूट में किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala

प्रदेश में पहले चरण के दूसरे भाग का टीकाकरण 22 जनवरी शुक्रवार होगा। कुल 1477 टीकाकरण बूथ के माध्यम से लगभग 1.50 लाख स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद अगले सप्ताह 28 व 29 जनवरी लगभग तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इस तरह तीन दिन में 4450 सत्रों के माध्यम से कुल 4.50 लाख कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोहिया इंस्टीट्यूट में टीकाकरण बूथों का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना,अपर मुख्य सचिव डॉक्टर रजनीश दुबे के साथ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने पीजीआई में कोविड वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक सत्र में छह सदस्यीय टीम 100 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करेगी। इस तरह तीन दिन में पहले चरण के लक्ष्य लगभग नौ लाख कर्मचारियों में से 4.50 लाख का टीकाकरण हो जाएगा। तीनों दिन कोवीशील्ड और कोवैक्सीन से टीकाकरण होगा। इस अभियान में 16 जनवरी को छूटे हुए लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान सभी सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाएगा। कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण सत्र की निगरानी भी सीसीटीवी से की जा रही है। टीकाकरण संबंधी किसी भी समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नंबर 104 और राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1075 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश अगले सप्ताह से क्रमिक  रूप से गुरुवार और शुक्त्रस्वार  को वैक्सिनेशन  होगा। पहले वैक्सिनेशन  के लिए  10.75  लाख डोज आए थे। इसकी दूसरी खेप 9.11  लाख डोज और मिल गई है। इस प्रकार प्रदेश में लगभग 20  लाख डोज वैक्सीन उपलब्ध है। आगामी 03 दिन में भारत सरकार कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप हो टीकाकरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की पूरी कार्यवाही केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण में जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा था, उन्हें निर्धारित समय में 15 फरवरी से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दिया जाना शुरू किया जाए। वे बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 3 दिन में केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन की 18 लाख अतिरिक्त डोज उपलब्ध करा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed