फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona Update: 22 new patients in last 24 hours in UP, total number of active cases 345

कोरोना अपडेट : यूपी में पिछले 24 घंटे में 22 नए मरीज, कुल एक्टिव केसों की संख्या 345

Wed, 25 Aug 2021 04:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Aug 2021 04:40 PM IST
सार

अलीगढ़, औरैया, बदायूं, बिजनौर देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

विज्ञापन
Corona Update: 22 new patients in last 24 hours in UP, total number of active cases 345
कोरोना जांच

विस्तार

प्रदेश में 16 जनपदों में कोरोना के एक्टिव केस शून्य हैं। अलीगढ़, औरैया, बदायूं, बिजनौर देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 16 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 345 है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है। मुख्यमंत्री ने इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


★ ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। ● अब तक 07 करोड़ 10 लाख 73 हजार 105 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 01 लाख 87 हजार 218 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 28 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 34 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


★ लगातार प्रयासों से मेडिकल कॉलेजों/अस्पतालों को साधन संपन्न बनाया जा रहा है। सभी केंद्रों पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी का पूरा विवरण रखा जाए। स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पतालों/मेडिकल कॉलेजों में स्टॉक रजिस्टर मेंटेन रखें। यदि कोई उपकरण, भारत सरकार, राज्य सरकार अथवा सीएसआर के माध्यम से प्राप्त हुई हो, तो उसका भी विवरण रखें। सीएमओ इसका सत्यापन करें। वार्षिक ऑडिट भी हो। हर एक सरकारी सामान की उपलब्धता का पारदर्शिता पूर्ण विवरण रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


★ कोरोना काल में हमारी आशा बहनों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया है। वास्तव में यह हमारे स्वास्थ्य सुरक्षा एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों की रीढ़ हैं। राज्य सरकार ने इन कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया है। इनके बढ़े हुए मानदेय के अनुरूप भुगतान तत्काल सुनिश्चित कराया जाए। 

★प्रदेश के विभिन्न नगरीय व कस्बाई क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्किंग स्टैंड संचालन की सूचनाएं मिल रही हैं। यह स्थिति उचित नहीं है। प्रत्येक दशा में इन गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। कहीं भी बिना वैध लाइसेंस धारक के किसी अन्य द्वारा पार्किंग स्टैंड के नाम पर वसूली न हो। अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित ईओ अथवा अपर मुख्य अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। 

★ प्रदेश में विश्वस्तरीय फ़िल्म सिटी के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस संबंध में तेजी के साथ कार्य किये जाएं। उत्तर प्रदेश की फ़िल्म सिटी देश और दुनिया के फिल्मकारों/कलाकारों की पहली पसंद बनेगी।


★ कोविड के खिलाफ लड़ाई में टीके की महत्ता स्वयं सिद्ध है। इसके दृष्टिगत, प्रदेशवासियों को टीका-कवर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।  उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 06 करोड़ 52 लाख 23 हजार के पार हो चुका है। विगत दिवस 9 लाख 76 हजार 703 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया। अब तक 05 करोड़ 48 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। टीके की सुचारू आपूर्ति के लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed