फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm Yogi Adityanath Said Corona Test Should Be Done To People Who Are Coming From Other States Says

सख्ती: अधिक संक्रमण वाले इन राज्यों से यूपी आने पर आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

Mon, 19 Jul 2021 10:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jul 2021 10:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना के नियंत्रित हालात पर संतोष जताते हुए कहा कि अभी पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है। हाई पॉजिटिविटी रेट वाले राज्यों से ट्रेन, हवाई जहाज एवं बस आदि से समूह में यूपी आ रहे लोग कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Said Corona Test Should Be Done To People Who Are Coming From Other States Says
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर 3 फीसदी से ज्यादा है, वहां से यूपी आने पर कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। यह रिपोर्ट चार दिन के अंदर की होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि जो लोग टीके की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हों, उन्हें छूट दी जा सकती है। टीम-9 की बैठक में उन्होंने साफ कहा कि सड़क, हवाई और निजी साधनों से आने वालों पर भी यह नियम लागू किया जाय। अधिक पॉजिटिविटी दर वाले राज्यों से यूपी आने वालों की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की जाए। प्रदेश आगमन पर इनके एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग जरूर किया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर स्तर पर सतर्कता की जरूरत है। सीएम ने महाराष्ट्र व केरल समेत अन्य राज्यों से यूपी आने वाले लोगों की जांच तत्परता से कराने के निर्देश दिए हैं। पॉजिटिव पाए जाने पर विशेष सतर्कता बरती जाए। बता दें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2,54,771 नमूनों की जांच में सिर्फ 56 नए केस मिले और 69 डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना के नियंत्रित हालात पर संतोष जताते हुए कहा कि अभी पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है। हाई पॉजिटिविटी रेट वाले राज्यों से ट्रेन, हवाई जहाज एवं बस आदि से समूह में यूपी आ रहे लोग कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में अन्य राज्यों से यूपी आने वाले की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की जाए। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन औसतन ढाई से तीन लाख सैंपल की जांच की जा रही है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.04 फीसदी ही पाई जा रही है। इस स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की रणनीति के अनुरूप जरूरी प्रबंध किए जाएं। सीएम ने वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने को कहा।

बता दें कि प्रदेश सरकार के कोरोना नियंत्रण मॉडल ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। यूपी में देश में  सबसे ज्यादा जांच की जा रही है और सर्वाधिक टीके लगाए जा रहे हैं, फिर भी अन्य राज्यों की तुलना में केस और मौतें कम हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 16,148, महाराष्ट्र में 8,172, आंध्र प्रदेश में 2,672, तमिलनाडु में 2,205 और ओडिशा में 2,182 नए केस आए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 48 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है जबकि 27 जिलों में इकाई के अंक में मामले आए हैं।

संक्रमण मुक्त हुए सात जिले, एक्टिव केस की संख्या 1260

प्रदेश में अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, शामली और श्रावस्ती जिले संक्रमण मुक्त हो गए हैं। यहां कोई केस नहीं मिला है। इसके अलावा 47 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया है। जबकि 28 जिले में 10 से कम मरीज मिले हैं। वहीं रविवार को प्रदेश में 56 नए मरीज मिले जबकि 69 संक्रमण से मुक्त हुए। वहीं सात लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 1260 रह गई है। बुलंदशहर में एक, कानपुर नगर में दो, अमेठी में एक, अंबेडकर नगर में एक, मिर्जापुर में एक, औरैया में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed