फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona slow down in indira nagar

इंदिरानगर में घटी कोरोना की रफ्तार, नई कॉलोनियों में बढ़ा संक्रमण

Thu, 17 Sep 2020 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona slow down in indira nagar
इंदिरानगर में घटी कोरोना की रफ्तार, नई कॉलोनियों में बढ़ा संक्रमण
विज्ञापन

कोरोना के लिहाज से एक माह से बेहद संवेदनशील इलाकों में बीते एक सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। इनमें इंदिरानगर व सरोजनीनगर शामिल हैं, जहां पहले की अपेक्षा अब आधे मामले सामने आ रहे हैं।
वहीं, नई कॉलोनियों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। अफसरों के मुताबिक इंदिरानगर में एक हफ्ते से 40 से 50 मरीज ही मिल रहे हैं। वहीं, एक माह पहले रोजाना का यह आंकड़ा 80 से 100 था।
विज्ञापन

बुधवार को इंदिरानगर में 47 मरीज मिले। सरोजनीनगर में दस दिन पहले तक 40-50 रोगी मिल रहे थे। अब यह संख्या 10-20 ही है। बुधवार को भी यहां 16 संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर में एक सप्ताह पहले तक 50 के करीब मरीज मिल रहे थे, जो अब 20-30 रह गए हैं। गाजीपुर, आशियाना व आलमबाग में भी संक्रमण कम हुआ है। हालांकि, गोमती नगर व विस्तार समेत चिनहट में पहले की तरह केस मिल रहे हैं।
तेलीबाग, उतरेठिया में बढ़े केस
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि तेलीबाग, उतरेठिया व पीजीआई में संक्रमण बढ़ा है। इन जगहों से अब रोजाना 70 से 80 मरीज मिल रहे हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग से जांच करवाकर संक्रमण की चेन तोड़ने में टीम जुटी है। डिप्टी कोरोना नोडल अफसर डॉ. मिलिंद के मुताबिक, इंदिरानगर में संक्रमण कम हुआ है। एक हफ्ते में मरीज घटे है। जिन नए इलाकों में संक्रमण बढ़ रहा है, उनकी समीक्षा की जा रही है।
बाहर से आए लोगों ने बढ़ाया संक्रमण
कांटेक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि गैर राज्य से आने वाले भी पॉजिटिव निकल रहे हैं। नई कॉलोनियों में इसके केस अधिक सामने आ रहे हैं। यहां बीते तीन से चार माह में बाहर से काफी संख्या में लोग लौटे हैं। इनसे संक्रमण की बड़ी चेन बन गई है।

पुराने इलाकों मेें संक्रमण की दर 10 फीसदी
मार्च में कैसरबाग, सदर, नजीराबाद, फूलबाग में तेजी से मरीज मिल रहे थे। हालांकि, अब यहां संक्रमण की दर 10 प्रतिशत ही रह गई है। इस बाबत कोरोना नोडल अफसर डॉ. ए राजा ने कहा कि जिन इलाकों में सबसे पहले संक्रमण फैला था, अब वहां से बेहद कम केस आ रहे हैं। यहां सामुदायिक संक्रमण भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed