{"_id":"5fa5aebd8ebc3e5bc527e59a","slug":"corona-sample-size-increase-but-positive-numbers-decreased-lko-city-news-lko5489902157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल की संख्या बढ़ी तो गिर गई मरीजों की संख्या, सेकंड वेव रोकने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल की संख्या बढ़ी तो गिर गई मरीजों की संख्या, सेकंड वेव रोकने की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंपलों की संख्या बढ़ी तो मरीजों की हुई कम
सेकंड वेव रोकने की रणनीति, मरीज चिन्हित करने पर जोर
चंद्रभान यादव
दीपावली बाद कोरोना की सेकंड वेव आने की आशंका है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेकर उनकी जांच की जा रही है। इसका असर यह है कि 5 दिन में एक फीसदी मरीजों की संख्या घटी है।
चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस की सेकंड वेब आ सकती है। अक्तूबर में सैंपल की संख्या गिर गई थी। औसतन 5000 सैंपल लिए जा रहे थे। लेकिन नवंबर माह में एक बार फिर सैंपल कलेक्शन की संख्या बढ़ा दी गई है। इन दिनों प्रतिदिन औसतन 8000 सैंपल लिए जा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 26 से 30 अक्तूबर के बीच 30695 सैंपल लिए गए, जिसमें 1221 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। यह कुल सैंपल का 3.9 फ़ीसदी है। यदि 1 से 5 नवंबर के बीच का ग्राफ देखें तो इस बीच 41655 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 1220 पॉजिटिव केस मिले हैं। यह कुल सैंपल की अपेक्षा मरीजों की संख्या 2.9 फ़ीसदी है। देखा जाए तो सैंपल बढ़ने पर राजधानी में 1 फ़ीसदी मरीजों की संख्या में गिरावट पाई गई है। सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश कुमार रघुवंशी का कहना है कि विभाग सेकंड वेव रोकने को हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। बस इसमें आम लोगों के सहयोग की जरूरत है। यही वजह है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है।
त्योहार में सावधानी बरतने की जरूरत
लोहिया संस्थान के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि दीपावली पर हर व्यक्ति को सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना मास्क लगाए लोग बाहर ना निकलें। उन्होंने बताया कि ज्यादा सैंपल लेने से जो लोग भी वायरस की चपेट में आ रहे हैं, तत्काल चिन्हित हो जाएंगे। ऐसे में वे दूसरे लोगों तक वायरस नहीं फैला पाएंगे। इससे पहले की तरह कोरोना वायरस का प्रकोप नहीं बढ़ेगा। इसकी गति धीमी रहेगी और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।