{"_id":"6594174138187390c908716c","slug":"corona-is-scaring-again-youth-returned-from-kerala-to-lucknow-turns-out-positive-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केरल से लखनऊ लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मची खलबली, संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केरल से लखनऊ लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मची खलबली, संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू
Wed, 03 Jan 2024 07:45 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 03 Jan 2024 07:45 AM IST
सार
निगोहा के रहने वाला युवक बीते साल दिसंबर माह केरल के त्रिवेंद्रम दर्शन करने गए थे। बीती 29 दिसंबर को वह वापस लौटा था। सर्दी-जुखाम व बुखार की शिकायत हुई।
विज्ञापन
कोविड। डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे विभाग में खलबली मची है। नए वैरिएंट को लेकर विभाग सर्तक है। अफसरों ने पॉजिटिव आए मरीज के परिवारीजन व उसके संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए हैं। वहीं पॉजिटिव आए युवक का नमूना जीनोम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
निगोहा के रहने वाला युवक बीते साल दिसंबर माह केरल के त्रिवेंद्रम दर्शन करने गए थे। बीती 29 दिसंबर को वह वापस लौटा था। सर्दी-जुखाम व बुखार की शिकायत हुई। नजदीकी डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने कोरोना जांच की सलाह दी। युवक ने पीजीआई में कोरोना की जांच कराई। जांच में वह पॉजिटिव आया है। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई। अफसरों ने टीम भेजकर दूसरे परिजनों का नमूना लेकर जांच को भेजा है। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया मरीज होम आईसोलेशन में है। डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए है। उसे दवा किट मुहैया कराई गई है। बताया नए वैरिएंट को लेकर जीनोम को नमूना भेजा गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या पांच है।
विज्ञापन
विभाग अलर्ट पर, टीम निगरानी में लगी
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है केरल से लौटे युवक में कोरोना पॉजिटिव आने बाद हाई अलर्ट यूनिट को किया गया है। टीम जरिए मरीज की निगरानी कराई जा रही है। मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच हो रही है। निगोहां प्रवेद्वम कब लौट 29 को वापसी आए थे। इन्हीं की पीजीआई में जांच कराई गई थी।
विज्ञापन