फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona infection found more in youths in uttar pradesh

युवाओं में ज्यादा मिल रहा कोरोना संक्रमण, सावधानी बरतकर बुजुर्गों ने खुद को वायरस से रखा दूर

Mon, 31 Aug 2020 10:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Aug 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
corona infection found more in youths in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
यूपी में कोरोना संक्रमित 2.25 लाख मरीजों में युवाओं की संख्या अधिक है। कुल मरीजों में लगभग 40 से 49 फीसदी 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हैं। संक्रमण की शुरुआत के समय भी सबसे ज्यादा लगभग 41.5 प्रतिशत युवा कोरोना से प्रभावित मिले थे। वहीं बुजुर्ग मरीजों का प्रतिशत लगातार 10 फीसदी से कम है। बुजुर्गों ने सावधानी बरतकर खुद को वायरस से दूर रखा है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर शुरुआत से लेकर अभी तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसमें 21 से 40 और 41 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में सबसे अधिक संक्रमण पाया गया है। यही नहीं, कुल संक्रमित मरीजों में पुरुषों की संख्या भी अच्छी खासी है। मई से लेकर वर्तमान समय के आंकड़ों पर नजर डालें तो युवा मरीजों के प्रतिशत में बहुत बड़ा अंतर नहीं आया है।  
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि शुरू से ही युवा वर्ग में ही संक्रमण देखा जा रहा है। यही स्थिति लगातार बनी हुई है। 14 अगस्त को प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1,45,722 थी। इनमें 70.22 प्रतिशत पुरुष और 29.78 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित थे। कुल मरीजों में 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 49.34 प्रतिशत लोग संक्रमित थे। वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 8.34 प्रतिशत संक्रमित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अगस्त को कुल मरीज 210821  

आयु वर्ग            मरीज 
0 से 20 वर्ष       14.15% 
21 से 40 वर्ष     48.85% 
41 से 60 वर्ष     28.43% 
60 वर्ष से अधिक    8.57%  

6 मई को कुल मरीज 2969
आयु वर्ग           मरीज 
0 से 20 वर्ष        17.88%
21 से 40 वर्ष     48.23%
41 से 60 वर्ष      26.54% 
60 वर्ष से अधिक    7.44% 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed