{"_id":"606c3a1c8ebc3e8d3a367549","slug":"corona-effects-gst-collection-says-up-finance-minister-suresh-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कोरोना का पूरे वित्त वर्ष पर असर, लक्ष्य से 28.8 फीसदी कमाई कम हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कोरोना का पूरे वित्त वर्ष पर असर, लक्ष्य से 28.8 फीसदी कमाई कम हुई
Tue, 06 Apr 2021 04:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Apr 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय वर्ष 2020-21 पर कोरोना महामारी का जबरदस्त असर पड़ा है। सरकार हर संभव प्रयास के बाद भी लक्ष्य का 71.8 फीसदी ही राजस्व जुटा पाई। हालांकि वित्त वर्ष 2019-20 की अपेक्षा राजस्व में मात्र 3.3 फीसदी ही कमी रही। गत मार्च की तस्वीर जरूर उत्साहवर्धक रही।
विज्ञापन
मार्च 2020 की अपेक्षा मार्च 2021 में 3030.48 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को विधानभवन स्थित अपने कक्ष में वित्त वर्ष 2020-21 की राजस्व प्राप्तियों की तुलनात्मक तस्वीर पेश की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2019-20 में मुख्य कर राजस्व का लक्ष्य 140258.59 करोड़ था। इसके सापेक्ष 123350.57 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। यह लक्ष्य का 87.9 फीसदी था। 2020-21 में 166021 करोड़ लक्ष्य तय किया गया।
विज्ञापन
इस वित्तीय वर्ष में 119284.69 करोड़ की प्राप्ति हुई। यह लक्ष्य का 71.8 प्रतिशत है। करेत्तर राजस्व में गत वर्ष की अपेक्षा 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।