फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona death rate is not slowing down

3.2 फीसदी पहुंच कोरोना से मृत्युदर, पर मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट जारी

Thu, 29 Oct 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona death rate is not slowing down
3.2 फीसदी पहुंच कोरोना से मृत्युदर, पर मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट जारी
विज्ञापन

कोेरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है, लेकिन मृत्युदर में कमी नहीं आ रही है। अब भी पॉजिटिव आने वाले मरीजों में करीब 3.2 फीसदी की जान चली जा रही है।
राजधानी में अब तक 62,494 मरीज मिले हैं, जबकि 872 की मौत हो चुकी है। इन दिनों मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन मौत का आंकड़ा नहीं थम रहा है।
पहली मौत 13 मई को नजीराबाद के वृद्ध की हुई थी। 30 जून तक कुल 1138 मरीज थे और 20 की मौत हुई थी। इस तरह मरीजों के हिसाब से मृत्युदर 1.75 रही।
15 जुलाई तक मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ा और मृत्युदर कम होकर 1.3 फीसदी पहुंच गई। इन दिनों कुल पॉजिटिव मरीजों के हिसाब से मृत्युदर 1.3 फीसदी है।
हालांकि, रोजाना के हिसाब से आकलन करें तो कुल मिलने वाले मरीजों की अपेक्षा मृत्युदर अधिक है। 18 सितंबर को सबसे ज्यादा 1244 मरीज मिले थे और इस दिन 16 की मौत हुई थी।
विज्ञापन

प्रतिदिन के हिसाब से यह मृत्युदर 1.28 फीसदी है। वहीं, 27 अक्तूबर को सबसे कम 186 मरीज मिले, जबकि छह मरीजों की जान गई। इस तरह से देखा जाए तो मृत्युदर 3.22 फीसदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह से मृत्युदर में और कमी आएगी
एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि अस्पतालों में गंभीर मरीज भर्ती हैं। एक तरह से देखा जाए तो इन दिनों उन्हीं की मौत हो रही है, जो पहले से किसी बीमारी की चपेट में हैं। सामान्य मरीज अस्पताल पहुंचने के बाद भी ठीक हो रहे हैं। लेवल थ्री के मरीजों की संख्या में भी गिरावट होने लगी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से मृत्युदर में और कमी आएगी।
294 मरीज मिले, 255 डिस्चार्ज
राजधानी में बुधवार को कोेरोना के 294 मरीज मिले, जबकि 255 डिस्चार्ज हुए। वहीं, दो मरीजों की मौत हो गई है। इस वक्त 3274 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 186 मरीज मिले थे, लेकिन बुधवार को इनकी संख्या बढ़ गई। इसका कारण अधिक सैंपलिंग बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 26 अक्तूबर को 4608 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इस कारण मंगलवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम रही। 27 को 6022 लोगों के सैंपल लिए गए। बुधवार को 5809 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

यहां मिले मरीज
इंदिरानगर में 21, गोमती नगर में 24, रायबरेली रोड में 25, मड़ियांव में 14, आलमबाग में 10, हसनगंज में 10, चौक में 19, जानकीपुरम में 10 कैंट में 18, महानगर में 12, आशियाना में 17।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed