{"_id":"6b089a265c82d710a5085b8c","slug":"massive-fluid-filled-growth-containing-12-liters-of-liquid-removed-from-a-womans-abdomen-lucknow-news-c-13-lko1096-2025573-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला के पेट से निकाली 12 लीटर तरल पदार्थ वाली विशाल गांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला के पेट से निकाली 12 लीटर तरल पदार्थ वाली विशाल गांठ
विज्ञापन
पीजीआई में हुआ इलाज।
लखनऊ। पीजीआई के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 28 वर्षीय महिला के पेट से विशाल गांठ निकालने में सफलता हासिल की है। गांठ में करीब 12 लीटर तरल पदार्थ भरा था। डॉक्टरों ने गांठ को निकालने के साथ महिला का गर्भाशय भी सुरक्षित रखा, जिससे उसकी प्रजनन क्षमता बनी रही। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार हो रहा है। संस्थान के निदेशक ने सर्जरी करने वाली टीम को बधाई दी है।
बिहार की रहने वाली महिला चार महीने से पेट दर्द और सूजन की समस्या से परेशान थी। उसे सांस लेने और चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही थी। कई जगह इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिली। इसके बाद वह कब्ज की शिकायत लेकर पीजीआई की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू रानी की ओपीडी पहुंची।
जांच में महिला के पेट और पेल्विक हिस्से में 35 सेंटीमीटर लंबी, 32 सेंटीमीटर चौड़ी और 25 सेंटीमीटर मोटी गांठ का पता चला। गांठ लगभग पूरे पेट में फैली हुई थी और लिवर से लेकर डायफ्राम तक पहुंच गई थी। इसके दबाव से आंतें भी एक तरफ खिसक गई थीं।
विज्ञापन
डॉ. अंजू रानी ने बताया कि गांठ का आकार काफी बड़ा था और इससे महिला को कई तरह की परेशानियां हो रही थीं। इसे देखते हुए सर्जरी का फैसला लिया गया। ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले गांठ से करीब 12 लीटर तरल पदार्थ निकाला गया। इसके बाद गांठ को बाहर निकाला गया।
ये डॉक्टर रहे ऑपरेशन टीम में शामिल
सर्जरी का नेतृत्व डॉ. अंजू रानी ने किया। टीम में डॉ. निधि, डॉ. सरिता, डॉ. आयुषी, एनेस्थीसिया से डॉ. संदीप खूबा, डॉ. हर्षा, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति, दिव्या, कामेलिया और बीरभान शामिल रहे।