फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona case in lucknow

आलमबाग, इंदिरानगर व अलीगंज कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे आगे, गोमतीनगर व चिनहट इलाके में भी वायरस की रफ्तार तेज

Mon, 22 Mar 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
corona case in lucknow
लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। नए संक्रमित मिलने का ग्राफ रोजाना बढ़ रहा है। शनिवार को जहां 115 नए मरीज मिले थे, वहीं रविवार को यह आंकड़ा 141 पहुंच गया। कोरोना की नई लहर के बाद 10 मार्च से लगातार संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। इसमें आलमबाग, इंदिरानगर, अलीगंज, गोमतीनगर व चिनहट इलाके में दूसरे इलाकों की अपेक्षा काफी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। 20 मार्च तक सामने आए मामलों के आधार पर आलमबाग में सर्वाधिक 103, इंदिरानगर में 88, अलीगंज में 82, गोमतीनगर में 77 व चिनहट में 66 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रविवार को सामने आए मामलों में इंदिरा नगर के 10, गोमती नगर के 12 , हजरतगंज के 19, अलीगंज के 15, रायबरेली रोड के 6, विभूति खंड के 9 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन के मरीजों को फोन पर सहायता
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि रविवार को कुल 24 कोरोना मरीजों को अस्पताल आवंटित किया गया। इनमें से 13 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए, जबकि 11 ने होम आइसोलेशन चुना। राजधानी में इस समय सक्रिय होम आइसोलेशन के रोगी 410 हैं। कोविड-19 कंट्रोल रूम से रविवार को होम आइसोलेशन के 389 मरीजों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इसके साथ कोविड-19 कंट्रोल रूम में हेलो डॉक्टर सेवा में 31 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। हेलो डॉक्टर सेवा में 0522-3515700 पर कोविड संबंधित जानकारी ली जा सकती है। इसके साथ ही कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ 0522-4523000, 0522-2610145 पर भी फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन

पहले थे 1000 में 10 मामले, अब बढ़े केस
अभी तक एक हजार सैंपल बढ़ाने पर संक्रमितों की संख्या में 10 का इजाफा हो रहा था। अब इसमें और भी तेजी आ रही है। शुक्रवार को 6870 लोगों की जांच में 90, शनिवार को 7204 में 115 संक्रमित थे। वहीं रविवार को 7823 लोगों की जांच में 141 संक्रमित निकले। मतलब 600 सैंपल बढ़ाने पर ही संक्रमितों की संख्या 26 बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच व कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में कमी बढ़ा रही ग्राफ
राजधानी की प्रमुख कॉलोनियों में दोबारा तेजी से संक्रमण बढ़ने के पीछे की वजह यह है कि बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व सड़क मार्ग से संक्रमित राज्यों से लखनऊ आने वाले लोगों की जांच का दायरा स्वास्थ्य विभाग अभी तक नहीं बढ़ा सका है। अधिकारियों के मुताबिक रोजाना सात से आठ सौ लोगों की ही जांच हो पा रही है, जबकि संक्रमित राज्यों से आने वालों की तादाद 14 हजार से अधिक है। होली को लेकर घर लौट रहे लोगों की स्क्रीनिंग व जांच न हो पाने से ये लोग संक्रमण की नई चेन बना रहे हैं। जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम के प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि पॉश कॉलोनियों में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। टीम संदिग्धों की तलाश कर रही है।
दूसरी लहर में 20 मार्च तक मिले केस
आलमबाग 103
इंदिरा नगर 88
अलीगंज 82
गोमतीनगर 77
चिनहट 66
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed